Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धोनी के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी, एकेडमी के नाम पर किया था एग्रीमेंट, पूर्व पार्टनर्स के खिलाफ कोर्ट पहुंचे माही

Follow on Google News
धोनी के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी, एकेडमी के नाम पर किया था एग्रीमेंट, पूर्व पार्टनर्स के खिलाफ कोर्ट पहुंचे माही

रांची - कैप्टन कूल कहलाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके ही 2 पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने करोड़ों की धोखाधड़ी की है। धोनी ने दोनों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराने के लिए केस फाइल किया है। सिविल कोर्ट में दाखिल इस शिकायत में कहा गया है कि माही के नाम पर  क्रिकेट अकादमी शुरू करते समय कॉन्ट्रैक्ट के तहत अरका स्पोर्ट्स की ओर से धोनी को फ्रेंचाइजी शुल्क मिलना था। इसके अलावा प्रॉफिट का हिस्सा भी शेयर किया जाना था। यह अनुबंध एमएस धोनी और अरका स्पोर्टस के बीच  2017 में हुआ था। लेकिन बाद में अरका स्पोर्ट संचालित करने वाले  मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास ये रकम डकार गए, जो 15 करोड़ रुपए से अधिक है।

यह है मामला

महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नामक कंपनी के पार्टनर्स पर 15 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रांची की अदालत में केस दायर किया है। इस शिकायत में दावा किया गया है कि 2017 में इस कंपनी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने ग्लोबल लेवल पर क्रिकेट एकेडमी की स्थापना को लेकर एग्रीमेंट किया था। इसकी टर्म्स एंड कंडीशन के मुताबिक जब कंपनी ने कम नहीं किया तो धोनी की तरफ से उन्हें शर्तों का पालन करने के लिए कई नोटिस दिए गए। कंपनी के पार्टनर्स मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास ने जब धोनी के नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया तो धोनी ने एग्रीमेंट के मुताबिक कंपनी को अपनी ओर से दिए गए राइट्स खत्म कर दिए।

सिविल अदालत पहुंचा मामला

इसी मामले में अब धोनी ने 15 करोड़ के नुकसान का दावा करते हुए कंपनी के दोनों भागीदारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने के लिए केस दाखिल किया है। मामला कानूनी तौर पर जटिल होने के कारण   धोनी की तरफ से अदालत में आपराधिक केस दर्ज करने के आदेश देने की याचिका पेश की गई है। शुक्रवार को रांची में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडे की अदालत में इस केस की सुनवाई हुई। ये भी पढ़ें - जर्नी ऑफ जर्सी…. धोनी की 7 नंबर जर्सी को बीसीसीआई ने किया रिटायर, मैसी की 6 जर्सी 78 लाख में नीलाम   
Nitin Chetan
By Nitin Chetan

Latest Posts