Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती; राहुल भी पहुंचे

Follow on Google News
दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती; राहुल भी पहुंचे
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। हल्के बुखार के लक्षणों के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत कैसी है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट नहीं मिल पाया है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की निगरानी में लगे हैं। बता दें कि, कोविड के बाद से कई बार तबीयत बिगड़ने की वजह से वे अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। वहीं राहुल गांधी उनसे मिलने के लिए रायपुर से सीधे अस्पताल पहुंचे हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1698202277025116634

जनवरी और मार्च में भी बिगड़ी थी तबीयत

इसी साल 2 मार्च को बुखार आने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका इलाज  चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में चला था। वहीं 4 जनवरी को भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से बताया गया था कि उन्हें वायरल संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर्स की एक टीम की निगरानी में उनका इलाज चला था। उस समय सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी अपनी मां के साथ मौजूद थीं।

पिछले साल भी हुई थीं अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी को इससे पहले 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दरअसल, 2 जून को सोनिया कोरोना संक्रमित हुई थीं। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts