Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में कांग्रेस को झटका : पूर्व विधायक हरि वल्लभ शुक्ला समेत कई नेता BJP में शामिल, CM यादव बोले- सभी 29 सीटों पर खिलेगा कमल

Follow on Google News
MP में कांग्रेस को झटका : पूर्व विधायक हरि वल्लभ शुक्ला समेत कई नेता BJP में शामिल, CM यादव बोले- सभी 29 सीटों पर खिलेगा कमल
शिवपुरी। लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। तीन बार विधायक रह चुके हरी वल्लभ शुक्ला ने आज (20 अप्रैल) भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ उनके बेटे आलोक शुक्ला भी भाजपा में शामिल हो गए, वे वतर्मान में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद पर आसीन थे। इनके अलावा कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

ये लोग हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरि वल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह समेत कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी भी मौजूद रहे। https://twitter.com/psamachar1/status/1781558947591197060

सीएम यादव ने कमलनाथ पर कसा तंज

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, जिस प्रकार से हमारा परिवार बढ़ रहा है यह हमारा सौभाग्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे काम करके भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया। जनतंत्र की स्थापना के लिए भाजपा काम कर रही है। भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, भाजपा परिवार में सबका स्वागत है। पहले चरण के चुनाव में भाजपा को अत्यधिक रुझान मिला, फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है। मप्र में छिंदवाड़ा सहित सभी 29 सीटों में कमल खिलेगा। वहीं कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि, बड़े महाराज अपने घर से निकलते नहीं थे। पहली बार जनता के बीच वोट मांगने निकले हैं। उनका छिंदवाड़ा मॉडल कितना खोखला है, सबने देखा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1781559972809089441 ये भी पढ़ें- MP Lok Sabha Election 2024 Phase 1 : 88 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, छिंदवाड़ा में रिकॉर्ड वोटिंग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts