Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Brian Mulroney Dies : कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; बेटी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Follow on Google News
Brian Mulroney Dies : कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; बेटी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
टोरंटो। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का निधन हो गया है। उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी बेटी ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। कैरोलीन मुल्रोनी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, देश के 18वें प्रधानमंत्री का परिवार के बीच निधन हो गया। अगस्त 2023 के अंत में एक मुलरोनी की हार्ट सर्जरी हुई थी। इसके अलावा बीते साल की शुरुआत में ब्रायन मुलरोनी का प्रोस्टेट कैंसर का इलाज हुआ था। [embed]https://twitter.com/C_Mulroney/status/1763337379165934039[/embed]

बाई कोमो में हुआ था मुलरोनी का जन्म

क्यू के बाई कोमो में एक श्रमिक वर्ग के परिवार में जन्में मुलरोनी के शुरुआती करियर की बात करें, तो वह राजनीति विज्ञान का अध्ययन करने वाले एक विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में प्रधानमंत्री जॉन डाइफेनबेकर के सलाहकार बन गए थे। कई सालों तक उन्होंने राजनीति में पर्दे के पीछे से काम किया। 1976 में अगले संघीय प्रगतिशील कंजर्वेटिव नेता बनने के लिए पहले कानून की डिग्री हासिल की। जिसके बाद वे कंजर्वेटिव से खड़े हुए। हालांकि, उन्हें जोय क्लर्क से हार का सामना करना पड़ा। ब्रायन मुलरोनी ने अपने वक्त में अमेरिका के साथ एक फ्री बिजनेस समझौता किया था, लेकिन उन्होंने एक वेपन डीलर के साथ अवैध डील कर ली थी। जिसकी वजह से उनके प्रतिष्ठा में काफी कमी आ गई थी। ब्रायन मुलरोनी अपने करियर की शुरुआती दिनों में एक कॉर्पोरेट वकील थे।

कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने जताया दुख

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रायन मुलरोनी की मृत्यु पर शोक जताया। उन्होंने X पर अपने ट्वीट में कहा कि, ब्रायन मुलरोनी को कनाडा बहुत पसंद था। मैं उनके निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। [embed]https://twitter.com/JustinTrudeau/status/1763349102975222210[/embed]

1983 में किया था कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व

मुलरोनी एक वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में कॉर्पोरेट कनाडा में शामिल हो गए। साथ ही क्लर्क को सत्ता से बाहर करने के लिए एक अभियान की साजिश रचते रहे। उन्होंने 1983 में कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व जीता और सत्ता अपने नाम कर ली। उस समय उन्होंने शपथ ली थी कि 'हम एकसाथ एक नई पार्टी और एक नया देश बनाने जा रहे हैं।' फिर उन्हें सेंट्रल नोवा, एनएस के लिए सांसद के रूप में चुना गया। ब्रायन मुलरोनी साल 1984 के संघीय अभियान को चलाने के लिए आगे आए, कनाडा के इतिहास में सबसे बड़ी सीटों के साथ बहुमत हासिल किया। कनाडा के 18वें प्रधानमंत्री के रूप में मुलरोनी ने काम संभाला। ये भी पढ़ें- बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 44 लोगों की मौत; 22 घायल, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts