Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में साइबर ठगी:विदेशी महिला से फेसबुक दोस्ती पड़ी भारी, रिटायर्ड अफसर से 10.43 लाख की ठगी

इंदौर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक रिटायर्ड अधिकारी को फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। ठगों ने गिफ्ट भेजने का झांसा देकर उनसे 10 लाख 43 हजार रुपए ऐंठ लिए।
Follow on Google News
विदेशी महिला से फेसबुक दोस्ती पड़ी भारी, रिटायर्ड अफसर से 10.43 लाख की ठगी
AI Generated Image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक रिटायर्ड अधिकारी को फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। ठगों ने गिफ्ट भेजने का झांसा देकर उनसे 10 लाख 43 हजार रुपए ऐंठ लिए। मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    फेसबुक से शुरू हुई बातचीत

    एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार ओम विहार कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय अशोक कुमार को “डॉ. लिसा डेविस” नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। महिला ने खुद को स्कॉटलैंड का निवासी बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई जो बाद में दोस्ती में बदल गई।

    ये भी पढ़ें: यात्रियों को बड़ी राहत! रतलाम मंडल ने बढ़ती भीड़ के बीच चलाई समर स्पेशल ट्रेनें

    फर्जी कस्टम कॉल से बनाया दबाव, बार-बार पैसे लेकर ठगी को दिया अंजाम

    कुछ समय बाद महिला ने विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही। इसके बाद पीड़ित को दिल्ली एयरपोर्ट से कथित कस्टम अधिकारियों के फर्जी कॉल आने लगे। ठगों ने बताया कि पार्सल में डॉलर हैं और उन्हें निकालने के लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर पीड़ित से लगातार पैसे मंगवाए और कुल मिलाकर 10.43 लाख रुपए ठग लिए।

    ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' की स्क्रिप्ट पर उठे सवाल! क्या आदित्य धर सच में चोर हैं? संतोष कुमार ने लगाए धड़ाधड़ आरोप

    शक होने पर खुला मामला, जांच में जुटी पुलिस

    जब ठगों ने बार-बार पैसे मांगना जारी रखा तो पीड़ित को शक हुआ। उन्होंने अपने बेटे को पूरी बात बताई जिसके बाद एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी उन्हें फिलहाल ब्लॉक करा दिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts