'धुरंधर 2' की स्क्रिप्ट पर उठे सवाल!क्या आदित्य धर सच में चोर हैं? संतोष कुमार ने लगाए धड़ाधड़ आरोप

सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब विवादों में घिरी है! फिल्ममेकर संतोष कुमार ने आदित्य धर पर गंभीर आरोप लगाए- कहा, मेरी स्क्रिप्ट चोरी की गई और फिल्म को पॉलिटिकल रंग दे दिया गया। हालांकि अब आदित्य धर ने लीगल नोटिस भेजकर आरोपों को खारिज किया।
Follow on Google News
क्या आदित्य धर सच में चोर हैं? संतोष कुमार ने लगाए धड़ाधड़ आरोप
FILE IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने दर्शकों के दिलों में अपनी पकड़ मजबूत कर दी है। पहले पार्ट की सफलता के बाद इस फिल्म ने देश और विदेश दोनों जगह धमाल मचा दिया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 1500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

    लेकिन इस सफलता के बीच एक बड़ा विवाद भी उभर कर सामने आया है। फिल्ममेकर संतोष कुमार ने आदित्य धर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी स्क्रिप्ट चुराई और इसे अपनी फिल्म में इस्तेमाल किया।

    फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी की गई

    फिल्ममेकर संतोष कुमार का कहना है कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ की कहानी लिखी थी। उन्होंने इसे एक एंटरटेनिंग एक्शन फिल्म के रूप में तैयार किया था, लेकिन आदित्य धर ने इसे अपनी फिल्म में पॉलिटिकल एजेंडा देने के लिए बदल दिया।

    संतोष कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने एक मनोरंजन पर आधारित एक्शन फिल्म लिखी थी, लेकिन आदित्य धर ने इसे पॉलिटिकल रूप दे दिया।

    ये भी पढ़ें: छठे दिन भी नहीं रुकी रफ्तार! ‘Dhurandhar 2’ ने मंगलवार को फिर उड़ाया गर्दा

    उनके मुताबिक, आदित्य धर ने उनकी मूल कहानी का इस्तेमाल करके फिल्म बनाई और उन्हें इसके लिए कोई क्रेडिट नहीं दिया।

    आदित्य धर का जवाब: कानूनी कार्रवाई की तैयारी

    इन आरोपों के बाद आदित्य धर ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपनी लीगल टीम के जरिए संतोष कुमार को लीगल नोटिस भेजा है।नोटिस में कहा गया है कि बिना किसी ठोस सबूत के आरोप लगाना बंद करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोर्स के मुताबिक, आदित्य धर की टीम ने कहासंतोष कुमार लगातार बिना आधार के आरोप लगा रहे हैं। हम कानूनी कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हालांकि संतोष कुमार का दावा है कि उन्हें कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला और सिर्फ ईमेल के जरिए जवाब दिया गया।

    ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 : भोपाल में धुरंधर-2 का नाइट शो टिकट 3000, डे टाइम में 2600 रुपए हुआ

    आरोपों का सच और फिल्म का जलवा

    संतोष कुमार का यह भी कहना है कि आदित्य धर ने उनकी कहानी को कॉपी कर पॉलिटिकल कलर दे दिया। इसके बावजूद, उन्होंने अब तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया है।

    दूसरी तरफ, ‘धुरंधर 2’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के एक्शन सीन, स्पाई थीम और स्टार कास्ट की वजह से दर्शक इसे थिएटर में भर-भरकर देख रहे हैं। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1500 करोड़ रुपये के पार पहुँच चुकी है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts