Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका के फ्लोरिडा में मास शूटिंग : नस्लीय हमले में तीन अश्वेतों की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

Follow on Google News
अमेरिका के फ्लोरिडा में मास शूटिंग : नस्लीय हमले में तीन अश्वेतों की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
जैक्सनविले। अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां एक शख्स गन लेकर डॉलर जनरल स्टोर में घुसा और तीन अश्वेत लोगों को निशाना बनाकर गोली मार दी। गोलीबारी में तीनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हमला नस्लीय रूप से प्रेरित था। वहीं संदिग्ध हमलावर ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अश्वेत लोगों से नफरत करता था आरोपी

फ्लोरिडा के जैक्सनविले में हुई। जैक्सनविले के पुलिस अफसर टीके वॉटर्स ने बताया कि, यह एक नस्लीय हमला था। आरोपी ने लोगों के एक ग्रुप को निशाना बनाया और वह काले लोग हैं। आरोपी अश्वेत लोगों से नफरत करता था। मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल थी। आरोपी ने गोलीबारी से पहले परिजनों, मीडिया और पुलिस अधिकारियों के लिए कई मेनिफेस्टो भी जारी किए थे, जिसमें उसने अश्वेतों के खिलाफ अपनी नफरत को बताया था।

बंदूक पर मिले स्वास्तिक के निशान

वॉटर्स के मुताबिक, आरोपी के पास से कुछ लिखी हुई चीजें भी बरामद हुई हैं। उसकी एक बंदूक पर स्वास्तिक बना हुआ मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अटॉर्नी जनरल मेरिक गार्लैंड को फ्लोरिडा शूटिंग को लेकर जानकारी दी गई है। इसके साथ ही जैक्सनविले में रह रहे लोगों और खासकर अश्वेतों को हाई-अलर्ट पर रखा गया है।

इस साल मास शूटिंग के 469 मामले

अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका की गन वॉयलेंस आर्काइव के मुताबिक, इस साल अब तक ऐसे 469 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि, अमेरिका में गन कल्चर का इतिहास करीब 230 साल पुराना है। ये भी पढ़ें- US Shooting : कैलिफोर्निया स्थित बाइकर्स बार में गोलीबारी, 5 की मौत; 6 घायल ये भी पढ़ें- अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी : जॉर्जिया में एक महिला समेत चार लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts