Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Exit Polls 2026:बंगाल में BJP आगे, असम में फिर सरकार; तमिलनाडु में DMK की वापसी, केरल में UDF को बढ़त

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। 9 अप्रैल से शुरू हुई मतदान की यह प्रक्रिया 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के साथ खत्म हो गई। इन चुनावों में तमिलनाडु, असम, केरल, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अगली सरकार चुनने के लिए वोट डाले।
बंगाल में BJP आगे, असम में फिर सरकार; तमिलनाडु में DMK की वापसी, केरल में UDF को बढ़त

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। 9 अप्रैल से शुरू हुई मतदान की यह प्रक्रिया 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के साथ खत्म हो गई। इन चुनावों में तमिलनाडु, असम, केरल, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अगली सरकार चुनने के लिए वोट डाले। इन राज्यों में सीटों की बात करें तो पश्चिम बंगाल की 294 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों, केरल की 140 सीटों, असम की 126 सीटों और पुदुचेरी की 30 सीटों पर चुनावी मुकाबला हुआ। अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसके बाद अब सभी की नजरें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं।

पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर के बीच अलग-अलग दावे

पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल्स में अलग-अलग एजेंसियों ने अलग तस्वीर पेश की है। P-MARQ के मुताबिक भाजपा को 294 में से 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं जिससे उसे बढ़त मिलती दिखाई गई है।

/img/116/1777473894520

वहीं चाणक्य स्ट्रेटेजी ने भी भाजपा को 150 से 160 सीटों के बीच जीत मिलने का अनुमान जताया है। दूसरी ओर पीपल्स पल्स ने तृणमूल कांग्रेस को आगे बताते हुए 177 से 187 सीटों का अनुमान दिया है। इससे साफ है कि पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद दिलचस्प और उलझा हुआ नजर आ रहा है।

असम में NDA को साफ बहुमत के संकेत

असम में एग्जिट पोल्स भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पक्ष में दिख रहे हैं। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 126 में से 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं जो स्पष्ट बहुमत का संकेत है।

/img/116/1777473762242

वहीं P-MARQ ने भी NDA को 82 से 94 सीटों के बीच जीत का अनुमान दिया है। इससे संकेत मिलते हैं कि असम में भाजपा गठबंधन मजबूत स्थिति में है।

केरल में UDF+ को बढ़त

केरल के एग्जिट पोल्स में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। वोट वाइब ने UDF+ को सरकार बनाते हुए दिखाया है।

/img/116/1777473817393

इसके अलावा एक्सिस माय इंडिया के अनुसार भी UDF+ को 78 से 90 सीटों के बीच जीत मिल सकती है जो बहुमत के लिए पर्याप्त है। इससे केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन की वापसी के संकेत मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट की स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो : बीच में रोकी वर्चुअल सुनवाई, सिस्टम हुआ ‘हैक’

तमिलनाडु में DMK की मजबूत स्थिति

तमिलनाडु के एग्जिट पोल्स में DMK को बढ़त मिलती दिखाई गई है। P-MARQ के मुताबिक DMK 125 से 145 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। यह आंकड़ा उसे स्पष्ट बहुमत की स्थिति में पहुंचाता है।

/img/116/1777473873779

पुदुचेरी में भी मुकाबला अहम

हालांकि पुदुचेरी को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े सीमित हैं लेकिन यहां भी 30 सीटों पर मुकाबला हुआ है और परिणाम दिलचस्प रहने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: CG Cabinet: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर; शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी

अब नतीजों पर टिकी नजर

एग्जिट पोल्स ने भले ही शुरुआती संकेत दे दिए हों लेकिन असली तस्वीर चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होगी। कई राज्यों में अलग-अलग एजेंसियों के अनुमान में अंतर दिख रहा है, जिससे यह चुनाव और भी रोमांचक बन गया है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts