PlayBreaking News

VIDEO : UP के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 10 झुलसे; 15-20 लोगों के फंसे होने की आशंका

Follow on Google News
VIDEO : UP के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 10 झुलसे; 15-20 लोगों के फंसे होने की आशंका
कौशांबी। मध्य प्रदेश के हरदा के बाद अब यूपी के कौशांबी की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। 3 के शव बाहर निकाले गए हैं। जबकि, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आग लगने के बाद फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ है। अभी रूक-रूक कर विस्फोट हो रहे हैं।

फैक्ट्री में 24 लोग कर रहे थे काम

फैक्ट्री के अंदर 15 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। फैक्ट्री के अंदर करीब 24 लोग काम कर रहे थे। विस्फोट में फैक्ट्री मालिक खलीलाबाद निवासी शराफत अली भी लापता है, उसकी भी मौत की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1761671378078507150[/embed]

मरने वालों की संख्या में हो सकता है इजाफा

कौशांबी के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की कोखराज के पास पटाखा फैक्ट्री है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक धमाके की आवाज आई। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। हालांकि, मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। फैक्ट्री के वैध होने सहित अन्य तथ्यों की जांच भी चल रही है। ये भी पढ़ें-VIDEO : हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 की मौत; किसी के हाथ-पैर अलग हुए तो कोई दूर उछलकर गिरा, CM बोले- दोषियों को नहीं छोड़ेंगे
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts