PlayBreaking News

इंदौर कलेक्टोरेट में घोटाला : किसानों के मुआवजे की राशि भी अपने खाते में कर लेते थे ट्रांसफर, बाबू मिलाप चौहान समेत 29 पर FIR

peoplesupdate.com की खबर पर लगी मुहर
Follow on Google News
इंदौर कलेक्टोरेट में घोटाला : किसानों के मुआवजे की राशि भी अपने खाते में कर लेते थे ट्रांसफर, बाबू मिलाप चौहान समेत 29 पर FIR
हेमंत नागले, इंदौर। कुछ दिन पहले इंदौर कलेक्टर कार्यालय के लेखा शाखा के बाबू मिलाप चौहान के खिलाफ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसमें सामने आया कि कलेक्ट्रेट के बाबू ने धोखाधड़ी कर तकरीबन 5:30 करोड़ की राशि निकाल ली है। इस मामले में बाबू मिलाप चौहान को सस्पेंड किया गया था। गुरुवार को जिला प्रशासन ने गुरुवार को मिलाप के साथ ही 29 लोगों के खिलाफ इस ममाले में एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें मिलाप चौहान के अलावा एक अन्य बाबू रणजीत करोडे और चपरासी अमित निंबालकर का नाम भी शामिल है। इन सभी के खिलाफ धारा 120 बी, 420 ,467 468 व धारा 409 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। घोटाले के मामले में वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक सभी ट्रांजैक्शन मिलाप चौहान व उनके इन साथियों द्वारा किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक मिलाप और उसके साथी मिलकर किसानों के फसल नुकसानी जैसे मुआवजे की रकम तक अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे।

गुरुवार रात दिया आवेदन

थाना प्रभारी प्रीतम ठाकुर व एसीपी विशेष अग्रवाल ने बताया कि इंदौर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने रावजी बाजार थाने पर गुरुवार रात आकर 5.65 करोड़ के फर्जीवाड़े को लेकर शिकायती आवेदन दिया। इसमें 3 नामजद आरोपियों के साथ अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में अकेले मिलाप चौहान ने 3.67 करोड़ की राशि अपने खाते में ली है, जबकि उसने अपनी महिला दोस्त के खाते में 1.55 करोड़ की राशि भेजी थी। इसके अलावा रंजीत करोडे के पास 55 लाख की राशि ट्रांसफर की गई थी। कुल 33 खातों में यह राशि अलग-अलग मदों में ट्रांसफर की गई थी।

बन सकती है लंबी चेन

बताया जा रहा है कि आरोपी मिलाप चौहान ने अपने इन दोनों दोस्तों के साथ उनके अन्य दो दोस्त और उनके पतियों के नाम के खातों में भी रुपए डालकर फिर उनसे वापस ले लिए थे। यानी, यह चेन काफी लंबी बन सकती है। इसलिए पुलिस ने 29 को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ भी मुकदमा कायम किया है। जांच में इनके नाम सामने आ सकते हैं।

महू में मिलाप का डेढ़ करोड़ का फॉर्म हाउस

मिलाप चौहान का महू में फार्महाउस है। इसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड रुपए बताई जा रही है। चर्चा है कि यहां पर अनैतिक कार्य किए जाते थे। कुछ समय पहले यह जानकारी कलेक्ट्रेट से ही सामने आई थी। पीपुल्स अपडेट डॉट कॉम ने पहले ही बताया था कि कलेक्टर इस मामले में FIR दर्ज करवा सकते हैं। इंदौर कलेक्ट्रेट में घोटाला : 22 खातों में ट्रांसफर किए साढ़े 5 करोड़ रुपए; लेखा बाबू पर आज दर्ज हो सकती है FIR!
Arun Siddhnath
By Arun Siddhnath
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts