PlayBreaking News

Tiger 3 Trailer : फैंस का इंतजार होगा खत्म... इस दिन रिलीज होगा सलमान और कैटरीना की सीक्वल "टाइगर-3" का ट्रेलर

Follow on Google News
Tiger 3 Trailer : फैंस का इंतजार होगा खत्म... इस दिन रिलीज होगा सलमान और कैटरीना की सीक्वल "टाइगर-3" का ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 कुछ ही दिनों में रिलीज होगी। इससे पहले डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा 16 अक्टूबर को सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करेंगे। टाइगर-3 इस साल दीपावली पर स्क्रीन पर आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि टाइगर सीरीज की पहली दो फिल्मों की तरह दबंग खान की यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

एक साथ दिखेंगे शाहरूख, रितिक और सलमान

एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और वॉर के बाद आदित्य चोपड़ा अपने वाईआरएफ प्रोडक्शन्स (YRF Productions) के जरिए सभी सुपर स्टार्स को एक साथ पर्दे पर लाने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर की इस सीक्वल के बाद वे एक ही फिल्म में सलमान खान, शाहरूख खान, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ जैसे सुपर स्टार्स को कास्ट करना चाहते हैं... उनसे जुड़े हुए लोगों का दावा है कि इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है और नए साल में इसकी एनाउंसमेंट भी हो सकती है।

#TigerKaMessage

थ्रिलर, एक्शन और इमोशंस से भरपूर Tiger 3 के टीजर में टाइगर का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। जिसमें सलमान कहते हैं- मेरा नाम अविनाश सिंह राठौर है पर आप सबके लिए मैं टाइगर हूं। 20 साल अपना सब कुछ इंडिया की हिफाजत में लगा दिया, बदले में कुछ नहीं मांगा। लेकिन आज अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं। आज आपको ये बताया जा रहा है कि टाइगर आपका सबसे बड़ा दुश्मन है, गद्दार है, टाइगर इज एनिमी नंबर वन। देखें टीजर

फिल्म का बजट

यशराज फिल्म्स के बैनर तले टाइगर 3 को बनाया गया है। इसे मनीषा शर्मा ने डायरेक्ट और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ है। यह अब तक की सबसे महंगे बजट की फिल्म है। बता दें कि यह फिल्म 10 नंवबर यानी दिवाली पर रिलीज होगी। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- ‘गद्दार हूं या दुश्मन’… Tiger 3 का टीजर हुआ रिलीज, #TigerKaMessage – जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts