Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पारिवारिक विवाद में पिता की हैवानियत, बड़े बेटे के बाद पिता और छोटे बेटे की भी मौत, जहर ने छीन लीं तीनों की जान

Follow on Google News
पारिवारिक विवाद में पिता की हैवानियत, बड़े बेटे के बाद पिता और छोटे बेटे की भी मौत, जहर ने छीन लीं तीनों की जान
इंदौर के समीप मानपुर गांव के जुलवानिया में रहने वाले हैवान पिता ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने दोनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की थी, जहां एक दिन पूर्व बड़े बेटे की मौत हुई थी। वहीं गुरुवार शाम पिता और छोटे बेटे की भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार द्वारा शवों को अपने गांव जुलवानिया ले जाया गया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, जुलवानिया में रहने वाले मनोहर का उसकी पत्नी ललिता के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था। मनोहर काफी अधिक शराब पीता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। परिवार का आरोप है कि इसी से नाराज होकर ललिता अपने मायके नालछा चली गई थी। मनोहर जब पत्नी को घर लेने पहुंचा था तो पत्नी ने घर आने से इनकार कर दिया था। बुधवार को जहां 4 साल के मासूम चिराग की मौत हो गई थी, वहीं गुरुवार शाम को लक्ष्य और मनोहर की भी मौत हो गई। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- VIDEO : Chandrayaan 3 के बाद अब जापान का मून मिशन, JAXA ने चांद पर लैंडर मिशन SLIM की सफल लॉन्चिंग की
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts