Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शंभू बॉर्डर पर किसान-पुलिस में टकराव, हालात बिगड़े : एक किसान और SI की मौत, किसान नेता की बिगड़ी तबीयत; सरकार ने फिर दिया वार्ता का न्योता

Follow on Google News
शंभू बॉर्डर पर किसान-पुलिस में टकराव, हालात बिगड़े : एक किसान और SI की मौत, किसान नेता की बिगड़ी तबीयत; सरकार ने फिर दिया वार्ता का न्योता
नई दिल्ली। आज किसान आंदोलन का नौवां दिन है। पंजाब के 14 हजार किसान 1200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर धीरे-धीरे शंभू बॉर्डर से दिल्ली बॉर्डर की ओर आगे बढ़ रहे हैं। किसान रुकने का नाम नहीं ले रहे और पुलिस उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। दिल्ली पुलिस ने पहले से ही 30 हजार गोलों का भंडार रखा हुआ है। फिलहाल शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक किसान सहित एक SI की मौत की खबर सामने आई है। वही, आंदोलन को रोकने के लिए सरकार ने किसानों से बातचीत करने के लिए फिर से न्योता दिया है। [caption id="attachment_107651" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो।[/caption]

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर की तबीयत बिगड़ी

किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के नेता सरवण सिंह पंधेर की तबीयत बिगड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पंधेर को गैस की समस्या के कारण अस्पताल ले जाया जा रहा है। बता दें कि पंधेर ही आंदोलन की अगुआई कर रहे हैं।

एक किसान और एक एसआई की मौत

किसान आंदोलन के नेता सरवण पंधेर ने जानाकारी देते हुए बताया कि खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। किसान पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था। हालांकि, पुलिस ने अभी किसान की मौत की पुष्टि नहीं की है। वहीं, टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें जल्द ही पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। kisan arrangements

पुलिस ने 20 राउंड में दागे आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर इस वक्त तनाव भरा माहौल है। जैसे ही किसान आगे बढ़ते हैं पुलिस उन पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ देती है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 20 राउंड में आंसू गैस के गोले दागे। वहीं, बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क, गीली बोरियां और चश्मे का उपयोग किया। इसी के साथ साउंड कैनन से निपटने के लिए किसान स्पेशल इयर बड्स लेकर आए। बता दें कि इससे पहले भी बॉर्डर पर मंगलवार सुबह किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो चुका है। asoun gas fire on kisan

5वीं बार बातचीत का सरकार ने भेजा न्योता

शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़ते हुए देख केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने फिर से किसानों को बातचीत का न्योता भेजा है। सूत्रों के अनुसार, किसान नेता सरकार से 5वीं बार बातचीत करने के लिए राजी हो सकते हैं। अगर वह राजी होते हैं तो यह मीटिंग आज शाम चंडीगढ़ में होगी। बता दें इससे पहले 4 बार बैठकों की बातचीत बेनतीजा निकली थीं।

गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर लगा लंबा जाम

किसानों के प्रदर्शन के चलते गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर लंबा जाम देखने को मिला। यह जाम 10 किमी लंबा बताया जा रहा है।

पंजाब और हरियाणा CM के घर सिक्योरिटी बढ़ी

किसान आंदोलन देखते हुए चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के सरकारी घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

शंभू बॉर्डर पर एंबुलेंस

पंजाब सरकार ने शंभू बॉर्डर पर एंबुलेंस तैनात की है। इसके साथ ही आसपास के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। ये भी पढ़ें - Meow Meow Drugs Case : दिल्ली-पुणे से ‘म्याऊं-म्याऊं’ ड्रग्स बरामद, दो दिन चली रेड में 1100 किग्रा. मेफेड्रोन ड्रग पकड़ाई; अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts