Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Anunay Sood Death :फेमस ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन, फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 स्टार्स में थे शामिल

फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स को झकझोर कर रख दिया है।उनके प्रेरणादायक यात्रा वृत्तांत और अचानक हुई मृत्यु के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें।
Follow on Google News
फेमस ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 साल की उम्र में निधन, फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 स्टार्स में थे शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। दुबई के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस और फॉलोअर्स सदमे में हैं।

    परिवार ने शेयर की निधन की खबर 

    अनुनय के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर उनके निधन की पुष्टि की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे अपने अनुनय सूद के निधन की खबर अत्यंत दुख के साथ शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इस पोस्ट में उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है और परिवार ने इस मुश्किल समय में लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।

    लास वेगास से थी आखिरी पोस्ट

    खबरों के मुताबिक, अनुनय सूद निधन के समय अमेरिका के लास वेगास में थे। उनकी अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट लास वेगास की सड़कों पर स्पोर्ट्स कारों के बीच की थी। जहां उन्होंने एक बेहतरीन वीकेंड बिताने का जिक्र किया था।

    ट्रैवल की दुनिया के सुपरस्टार

    अनुनय सूद ट्रैवल और फोटोग्राफी की दुनिया में एक बड़ा नाम थे। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर करीब 4 लाख सब्सक्राइबर्स थे। वह लगातार तीन साल  2022, 2023 और 2024  तक फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल रहे थे। स्विट्जरलैंड से लेकर टोक्यो तक उनकी तस्वीरें और रील्स लाखों लोगों को घूमने और जिंदगी को खुलकर जीने की प्रेरणा देती थीं।
    उनका यह सपना अधूरा रह गया कि अगर उनके कैमरे से एक भी इंसान दुनिया देखने की प्रेरणा पाए, तो उनका काम सफल है। उनके फॉलोअर्स अब कमेंट सेक्शन में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    Uploaded media
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts