महाकाल के दरबार में Jubin Nautiyal, दर्शन कर भजन गाए और शिव मंत्र का जाप किया: बोले- महाकाल के दर्शन कर सब भूल गया...

उज्जैन। बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल आज सुबह भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे। जुबिन ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान जुबिन नौटियाल शिव भक्ति में लीन नजर आए। बता दें कि सिंगर उज्जैन विक्रमोत्सव के तहत एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
https://youtu.be/vXnAME4QigY
शिव के मंत्र का किया जाप
जुबिन नौटियाल ने नंदी हाल से भगवान महाकाल के आशीर्वाद के बाद भगवान शिव के मंत्र ‘भोले बाबा तव शरणम’ का जाप भी किया। बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद जुबिन ने मीडिया से बातचीत की। https://twitter.com/psamachar1/status/1777583495499387116बाबा महाकाल को देखकर सब भूल गया : जुबिन
मीडिया से बातचीत के दौरान जुबिन ने कहा- बाबा महाकाल पर नजर पढ़ते ही सब कुछ भूल जाता हूं। बाबा महाकाल का प्यार और स्नेह सभी पर है, आज मुझे भी बाबा महाकाल की भस्म आरती करने का मौका प्राप्त हुआ। मेरे पास शब्द कम और भावनाएं ज्यादा हैं।भक्ति में लीन नजर आए सिंगर
जुबिन भक्ति में लीन नजर आए। वे आरती में भी शिव धुन गाते रहे। भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद जुबिन का पंडित आशीष पुजारी ने स्वागत किया। इसके बाद सिंगर ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा- अपने परिवार उत्तराखंड और देश के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की है। इस दौरान जुबिन ने तेरे बल से मैं बलवान बाबा तू मेरा भगवान भजन भी गाया।





















