Peoples Exclusive: अब कैसी है कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत? हर्ष लिंबाचिया के पिता ने किया खुलासा
Health Update : कॉमेडियन भारती सिंह की हेल्थ को लेकर ससुर दिनेश लिंबाचिया बोले-'News पढ़कर मैं हैरान था'

मुंबई (अमिताभ बुधौलिया)। फेमस कॉमेडियन भारती सिंह की हेल्थ से जुड़ी खबरों को कुछ मीडिया में जिस तरह से बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया, उससे फैमिली हैरान है। भारती सिंह के ससुर और हर्ष के पिता दिनेश लिंबाचिया ने peoplesupdate.com को बताया कि भारती फिलहाल अपने काम पर है। कुछ दिनों बाद उसकी पथरी का ऑपरेशन होगा।
कृष्णा अभिषेक की बहन आरती की शादी से लौटने पर बिगड़ी थी तबीयत
क्राइम बेस्ड नॉवेल-'बॉम्बे टू मुंबई'और 'द लैंड शॉक्स ऑफ मुंबई' के अलावा 'एक दिन की सुहागन(कहानियां)' जैसी किताबें लिख चुके दिनेश लिंबाचिया बताते हैं-"25 अप्रैल को कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की बहन आरती सिंह की दीपक चौहान के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी थी। वहां से देर रात लौटने के बाद भारती को पेट में तेज दर्द उठा। हमने तत्काल अपने फैमिली डॉक्टर को बुलाया। उन्होंने चेकअप किया, तब यही लगा कि शायद खाने-पीने में कोई दिक्कत हुई होगी। हालांकि रात करीब 1.30 के आसपास जब दर्द कम नहीं हुआ, तब भारती को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां, टेस्ट के बाद मालूम चला कि भारती को पित्ताशय (gall bladder) में पथरी है।" दिनेश लिंबाचिया ने टेलिफोनिक बातचीत में बताया कि दो दिन भारती को वाकई बहुत तेज दर्द रहा। हालांकि अभी ठीक है। दिनेश लिंबाचिया बताते हैं कि उन्हें भी एक बार पथरी की समस्या हुई थी, इसलिए मालूम है कि पथरी का दर्द असहनीय होता है।












