Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

OMG! ये लहसुन टूटता क्यों नहीं, ये तो सच में सीमेंट से बना है, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Fake Garlic

महाराष्ट्र के अकोला में फेरीवाले ने रिटायर्ड पुलिसवाले की पत्नी को बेचा सीमेंट से बना लहसुन, सोशल मीडिया पर ट्रेंड पकड़ा मामला
Follow on Google News
OMG! ये लहसुन टूटता क्यों नहीं, ये तो सच में सीमेंट से बना है, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Fake Garlic
अकोला, महाराष्ट्र। नकली अंडे और चावल की बात अभी लोग भूले भी नहीं थे कि मार्केट में सीमेंट के लहसुन का मामला गर्मा गया है। महाराष्ट्र के अकोला में एक फेरीवाला रिटायर्ड पुलिसवाले की पत्नी को सीमेंट से बना लहसुन टिका कर चला गया। चूंकि मार्केट में इस समय लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं, इसलिए सस्ते के चक्कर में महिला ने ठीक से लहसुन चेक भी नहीं किया। देखें वीडियो...

सीमेंट से बनी लहसुन का मामला वायरल है

अकोला में फेरीवाले द्वारा सीमेंट से बनी लहसुन बेचे जाने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इंटरनेट पर लोग इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हुआ यूं कि अकोला शहर में पुलिस विभाग से रिटायर्ड सुभाष पाटील की पत्नी ने फेरीवाले से लहसुन खरीदा था। जब खाना बनाते समय वो लहसुन को छीलकर कली अलग कर रही थीं, तब वो अलग नहीं हुईं। उन्हें लगा शायद लहसुन सख्त है। उन्होंने चाकू का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर भी लहसुन नहीं काट सकीं। जब उन्होंने गौर किया, तो देखा लहसुन सीमेंट की बनी हुई है। उस पर सफेद रंग की लेप लगी थी, जिससे वह वह हूबहू असली लहसुन की तरह नजर आ रही थी।  

क्या पहले से बेचा जा रहा सीमेंट से बना लहसुन?

अकोला के इस मामले में इंटरनेट यूजर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी दौरान एक यूजर की पुरानी पोस्ट भी वायरल हो रही है। इसमें वो बता रहा है कि ऐसी घटना सात महीने पहले उसके साथ घट चुकी है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नकली लहसुन पर सफेद रंग का लेप लगाकर उसे असली लहसुन की तरह दिखाने की कोशिश की जा रही है। ये भी पढ़ें- महंगाई का तड़का, प्याज 35 रुपए तो लहसुन बिका 250 रुपए प्रति किलो
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts