Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्राइम ब्रांच का डर दिखाया और 7 लाख लूटकर भागे,गिरोह में वकील भी

सस्ती USDT दिलाने के नाम पर इंदौर बुलाया, क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर धमकाया और सात लाख रुपये ऐंठे; पलासिया पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, एक फरार
क्राइम ब्रांच का डर दिखाया और 7 लाख लूटकर भागे,गिरोह में वकील भी
Ai Generated

इंदौर। सस्ती दर पर यूएसडीटी (टेथर डिजिटल करेंसी) दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये की लूट करने वाले गिरोह का पलासिया पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य पहले डिजिटल करेंसी के सौदे के नाम पर लोगों को इंदौर बुलाते थे और फिर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उन्हें अवैध लेनदेन के मामले में फंसाने की धमकी देते थे। डर का माहौल बनाकर नकदी छीनने के बाद आरोपी फरार हो जाते थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह में एक वकील भी शामिल है, जिसने वारदात की साजिश में अहम भूमिका निभाई। एक आरोपी फरार है और लूटी गई सात लाख रुपये की रकम भी अभी बरामद नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: दो थाना प्रभारी चेकिंग में: फिर भी जिलाबदर गुंडा शहर में बेखौफ—निगरानी सिस्टम फेल

पुलिस के मुताबिक, एमआईजी क्षेत्र निवासी अभय तिवारी ने अपने परिचित जबलपुर निवासी हर्ष को कम कीमत पर यूएसडीटी दिलाने का भरोसा दिया था। सौदा तय होने के बाद हर्ष सात लाख रुपये लेकर इंदौर पहुंचा। अभय अपने दोस्त साफिन के साथ पलासिया क्षेत्र में कथित यूएसडीटी विक्रेताओं से मिलने पहुंचा।

ये भी पढ़ें: सलमान खान की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत, अचानक आया हार्ट अटैक

दोनों अपना स्वीट्स के पास रुपये गिन रहे थे, तभी अचानक दो युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और डिजिटल करेंसी के अवैध लेनदेन का आरोप लगाते हुए दोनों को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन्हें पलासिया थाने ले जाने और कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस कार्रवाई के डर से घबराए अभय और साफिन ने सात लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए। रकम हाथ लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: आधी रात ऋषभ पंत ने CM धामी को किया पोस्ट, उत्तराखंड में जमीन खरीदने की जताई इच्छा; बोले- ‘3 साल से कर रहा हूं कोशिश’

घटना के बाद हर्ष ने पलासिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: DRI की बड़ी कार्रवाई: 1.6 करोड़ की एम्फेटामिन के साथ नाइजीरियाई महिला तस्कर गिरफ्तार

वकील ने निभाई अहम भूमिका

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह में शामिल एक आरोपी पेशे से वकील है। आरोप है कि उसने पूरी साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में उसकी भूमिका क्या थी और वारदात को अंजाम देने से पहले किस तरह योजना तैयार की गई थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 ओमप्रकाश के मुताबिक, मामले में एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश के साथ लूटी गई सात लाख रुपये की नकदी बरामद करने के प्रयास कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts