PlayBreaking News

EOW का छापा:मेडिकल विभाग के स्टोरकीपर के कई ठिकानों कार्यवाई ,आय से 110% अधिक संपत्ति मिलने पर कई ठिकानों पर छापे

वृंदावन गार्डन में तीन मंजिला मकान समेत शहर की कई कॉलोनियों में करोड़ों की संपत्तियां मिलीं, दस्तावेजों की जांच जारी
Follow on Google News
मेडिकल विभाग के स्टोरकीपर के कई ठिकानों कार्यवाई ,आय से 110% अधिक संपत्ति मिलने पर कई ठिकानों पर छापे
कार्यवाई करते हुए Eow के अधिकारी

इंदौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शुक्रवार को मेडिकल विभाग के स्टोरकीपर राकेश गोरखे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में राकेश गोरखे के पास उनकी वैध आय से करीब 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियों और निवेश से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात भी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: EOW की बड़ी कार्रवाई: मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के ठिकानों पर छापा, कई पॉश इलाकों में मिली प्रॉपर्टी

सूत्रों के अनुसार ईओडब्ल्यू की टीम ने सुबह से ही राकेश गोरखे के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी शुरू की। जांच के दौरान वृंदावन गार्डन स्थित उनका तीन मंजिला मकान मिला। इसके अलावा संघवी रेसिडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी, बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसिडेंसी और ओमेक्स सिटी में भी उनके नाम या उनसे जुड़े लोगों की संपत्तियों का पता चला है। टीम इन सभी संपत्तियों के स्वामित्व, खरीद-फरोख्त और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें: हथियार तस्करी का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 17 केस बदमाश पर

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि राकेश गोरखे की संपत्तियां उनकी ज्ञात आय के मुकाबले लगभग 110 प्रतिशत अधिक हैं। ईओडब्ल्यू अधिकारी बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों, निवेश, नकदी और अन्य वित्तीय लेन-देन का मिलान कर रहे हैं। जांच के आधार पर संपत्तियों का वास्तविक मूल्यांकन भी कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जेल से निकला ,अब मेडिकल कॉलेज लौटने की तैयारी: छात्र ने DAVV से लगाई गुहार

सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में संपत्ति संबंधी दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। ईओडब्ल्यू यह भी पता लगा रही है कि संपत्तियां किन-किन नामों से खरीदी गईं और उनमें किस प्रकार का निवेश किया गया।

कौन हैं राकेश गोरखे

जानकारी के अनुसार, उस समय राकेश गोरखे एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ थे। कॉलेज परिसर में डीन के रीडर भावेश के साथ उनके विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया था। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला काफी चर्चाओं में रहा।

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War : काम कर रहे आम नागरिक पर हमला... ड्रोन धमाके के बाद भड़के जेलेंस्की, बोले- दुनिया को यह सब देखना चाहिए

मारपीट की घटना के तत्काल बाद कॉलेज प्रबंधन ने गोरखे को निलंबित कर शासकीय मनोरोग अस्पताल, बाणगंगा में अटैच कर दिया था। इसके बाद उनके खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई। समिति ने जांच में आरोपों को सही पाया, जिसके आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने उनकी सेवाएं समाप्त करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: राजधानी में चार दिनी आयोजन : आज से भोपाल में सजेगा BRICS संस्कृति महोत्सव, Peace To All के लिए 10 देशों के प्रतिनिधि जुटेंगे

सूत्रों के अनुसार, राकेश गोरखे के खिलाफ विभाग में पहले से भी कई शिकायतें दर्ज थीं। लगातार मिल रही शिकायतों और अनुशासनहीनता के मामलों को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts