PlayBreaking News

EOW की बड़ी कार्रवाई:मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के ठिकानों पर छापा, कई पॉश इलाकों में मिली प्रॉपर्टी

EOW ने मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर दबिश दी है। जांच के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े मामले सामने आने की बात कही जा रही है।
Follow on Google News
मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के ठिकानों पर छापा, कई पॉश इलाकों में मिली प्रॉपर्टी

इंदौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई इस छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और प्रॉपर्टी की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।

जांच के दौरान राकेश गोरखे की कई जगहों पर संपत्तियां मिलने की जानकारी सामने आई है। इसमें वृंदावन गार्डन में तीन मंजिला मकान भी शामिल है। इसके अलावा संघवी रेसीडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसीडेंसी और ओमेक्स सिटी में भी प्रॉपर्टी मिलने की बात सामने आई है।

आय से 110 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति का मामला

EOW की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राकेश गोरखे के पास उनकी ज्ञात आय की तुलना में करीब 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का आरोप है। इसी आधार पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने उनके ठिकानों पर दबिश दी और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की।

दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच जारी

फिलहाल EOW की टीम सभी मकानों, प्लॉट, बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। छापेमारी में मिली संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही कुल संपत्ति और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है... 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts