हथियार तस्करी का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 17 केस बदमाश पर

इंदौर। अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी संजय उर्फ संजू मराठा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अवैध फायर आर्म्स की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले इसी मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार देसी पिस्टल, चार मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद कर चुकी है। मामले में अब तक करीब 6 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: शादी और गिफ्ट को लेकर झगड़ा, दोस्त ने युवती को पुल से नदी में धक्का दिया; नागपुर की वारदात
क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी संजय मराठा गुमास्ता नगर क्षेत्र का निवासी है और प्रॉपर्टी ब्रोकिंग के साथ ई-रिक्शा किराए पर देने का काम करता है। जांच में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद से वह फरार था। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें: Monsoon Alert: देशभर में बारिश बनी आफत, यूपी-झारखंड में 17 मौतें, केरल में बाढ़ से बिगड़े हालात!
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 में दर्ज मामले में की गई है। इस प्रकरण में पहले परसराम उर्फ परसिया और सोहेल उर्फ बलबली को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के कब्जे से चार देसी पिस्टल, चार मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।
ये भी पढ़ें: SpaceX Moon Crash: चांद से टकराएगा SpaceX के रॉकेट का हिस्सा, बनेगा 60 फीट चौड़ा गड्ढा; जानिए क्यों हो रही यह टक्कर
17 पुराने आपराधिक मामले दर्ज
क्राइम ब्रांच के अनुसार संजय मराठा कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ छत्रीपुरा, चंदन नगर, एमजी रोड सहित विभिन्न थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मारपीट, रंगदारी, धमकी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि उसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड उसे पेशेवर अपराधी साबित करता है।
हथियारों के सप्लायर और नेटवर्क की पड़ताल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से अवैध हथियारों के स्रोत, सप्लायर, खरीदारों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार किन राज्यों से लाए जा रहे थे और किन अपराधियों तक उनकी आपूर्ति की जा रही थी।












