PlayBreaking News

'Gen Z की रील्स देखकर उल्टी आ जाए...'CJP प्रदर्शन पर भड़कीं कंगना रनौत, पोस्ट में उठाए कई सवाल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और CJP आंदोलन खत्म होने के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तीखी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल।
Follow on Google News
CJP प्रदर्शन पर भड़कीं कंगना रनौत, पोस्ट में उठाए कई सवाल
कंगना रनौत ने CJP प्रदर्शन पर दी तीखी प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। CJP का प्रदर्शन खत्म होने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने CJP के विरोध प्रदर्शन, वहां बनाए जा रहे वीडियो और प्रदर्शनकारियों की भाषा को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी में जताई नाराजगी

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रदर्शन को लेकर अपनी राय खुलकर रखी। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में एक ही जगह पर इतनी बदसूरत चीजें पहले कभी नहीं देखीं। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Gen Z के विरोध प्रदर्शन की रील्स देखकर उन्हें बेहद खराब महसूस हुआ। कंगना ने पोस्ट में लिखा कि प्रदर्शन के दौरान जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया और जिस तरह लोग बात कर रहे थे, वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। उनके अनुसार, इन वीडियो में दिखाई देने वाला व्यवहार और माहौल बेहद असहज करने वाला था।

'रील्स देखकर खराब महसूस हुआ'

अपने पोस्ट में कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई रील्स ने उन पर गहरा असर डाला। उन्होंने लिखा कि इन वीडियो को देखने के बाद उन्हें ऐसा लगा कि अब कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत महसूस हो रही है। उनका कहना था कि लगातार ऐसे वीडियो देखने से मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

/img/99/1785164550382

कंगना रनौत ने CJP प्रदर्शन पर दी तीखी प्रतिक्रिया

प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार पर उठाए सवाल

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में प्रदर्शनकारियों के व्यवहार और भाषा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि भारत एक ऐसी संस्कृति वाला देश है जहां शालीनता, सभ्यता और संस्कारों को महत्व दिया जाता है। उनके मुताबिक विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस तरह की भाषा और प्रस्तुति देखने को मिली, वह भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं थी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने खुद को कॉकरोच कहा और उसी पहचान के साथ सामने आए। कंगना ने इस पर भी आपत्ति जताई और कहा कि इस तरह की पहचान और व्यवहार समाज के लिए सही संदेश नहीं देता।

ऑफिस से 10 मिनट पहले निकली Gen Z कर्मचारी, CEO का आया तुरंत मैसेज, वायरल पोस्ट ने खोली कॉर्पोरेट कल्चर की पोल

परवरिश को लेकर भी की टिप्पणी

कंगना ने अपने पोस्ट में प्रदर्शन में शामिल युवाओं की परवरिश को लेकर भी सवाल उठाए।उन्होंने लिखा कि भारत में अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं से जुड़े लोग रहते हैं, जो अपने व्यवहार और जीवनशैली से देश की पहचान बनाते हैं। ऐसे में उन्होंने सवाल किया कि इस तरह का व्यवहार करने वाले युवाओं को कैसी शिक्षा और संस्कार मिले हैं।

डिजिटल डिटॉक्स की कही बात

कंगना रनौत ने पोस्ट के आखिर में लिखा कि वायरल रील्स देखने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने की जरूरत महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसे कंटेंट देखने से मानसिक रूप से नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए वह डिजिटल डिटॉक्स करना चाहती हैं।

पहले भी CJP आंदोलन पर दे चुकी हैं बयान

यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने CJP आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले 20 जुलाई को भी उन्होंने इस आंदोलन और विपक्ष को लेकर बयान दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को इस तरह दबाव में नहीं लाया जा सकता। उनका कहना था कि किसी भी सरकार को यह तय करने का अधिकार होता है कि वह किसे मंत्री बनाए और किसे पद से हटाए। विपक्ष इस फैसले के लिए सरकार पर दबाव नहीं बना सकता।

'घर नहीं तो फिर कहां? अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान,  बोले- ‘घर नहीं, पहले यहां जाऊंगा’

क्या कहा था कंगना ने?

20 जुलाई को दिए गए बयान में कंगना ने कहा था कि अगर विपक्ष सरकार चलाना चाहता है तो उसे चुनाव जीतकर सत्ता में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता अपने वोट के जरिए सरकार चुनती है और सरकार को अपने फैसले लेने का अधिकार होता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts