PlayBreaking News

Dhanush Reaction : 2 नेशनल अवॉर्ड मिलने पर पहली बार बोले धनुष, ट्रोलिंग पर दिया जवाब

साउथ सुपरस्टार धनुष को अपने फिल्मी करियर में धनुष अब तक 6 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। वहीं एक साथ दो नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। जिस पर पहली बार उन्होंने बात की हैं, और फैंस से कुछ मांग भी की है, आइए जानते हैं उन्होने क्या कहा।
Follow on Google News
2 नेशनल अवॉर्ड मिलने पर पहली बार बोले धनुष, ट्रोलिंग पर दिया जवाब
साउथ सुपरस्टार धनुष ने एक साथ दो नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष अपनी शानदार एक्टिंग और अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ साउथ सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। अपने फिल्मी करियर में धनुष अब तक 6 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि, साल 2024 में एक साथ दो नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्होंने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब पहली बार उन्होंने इस विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है।

'उस साल कई और फिल्में भी अवॉर्ड की हकदार थीं'

हाल ही में एक बातचीत के दौरान धनुष ने कहा कि उन्हें 'रायन' फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था, लेकिन उनका मानना है कि उसी साल कई और शानदार फिल्में भी रिलीज हुई थीं, जो इस सम्मान की हकदार थीं। उन्होंने कहा कि जिन फिल्मों के फैंस ने अपने पसंदीदा कलाकारों और फिल्मों का समर्थन किया, वह उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। धनुष ने कहा, 'उस साल मुझे 'रायन' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला, लेकिन उस साल कई बेहतरीन फिल्में भी थीं। अगर उनके फैंस अपनी फिल्मों के लिए आवाज उठाते हैं तो यह बिल्कुल सही है और मैं उनकी भावनाओं की इज्जत करता हूं'।

फैंस से की खास मांग

धनुष ने ट्रोलिंग पर नाराजगी जताने के बजाय अपने फैंस से एक खास मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग दूसरी फिल्मों की सफलता का जश्न मनाते हैं, उसी तरह उन्हें मिले दोनों नेशनल अवॉर्ड का भी सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके पूरे मेहनत और काम का नतीजा है, इसलिए लोग इसे पॉजिटिव नजरिए से देखें।

ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 Winner : अली गोनी और जन्नत जुबैर ने मारी बाजी, एल्विश-करण को हराकर जीती ट्रॉफी

इन फिल्मों के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

साल 2024 में धनुष को दो अलग-अलग कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 'रायन' को बेस्ट रीजनल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला।  वहीं 'कैप्टन मिलर' में शानदार अभिनय के लिए धनुष को स्पेशल मेंशन (बेस्ट एक्टर) का सम्मान दिया गया। इन्हीं दो अवॉर्ड्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी और कुछ लोगों ने फैसले पर सवाल भी उठाए थे।

अपनी पुरानी फिल्मों का भी किया जिक्र

धनुष ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनके काम की चर्चा हुई हो। उन्होंने बताया कि उनकी कई फिल्में ऐसी थीं, जिन्हें पहले भी नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था। उन्होंने पुधुपेट्टई, 3, मयक्कम एन्ना, वाडा चेन्नई, करनान, मार्यन और रांझणा जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि इन फिल्मों को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने खूब सराहा था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नेशनल अवॉर्ड नहीं मिल सका।

ये भी पढ़ें: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर का विरोध : CJP बोली- शिक्षा को कुचलने जैसा फैसला

इन फिल्मों में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। वह जल्द ही ओम चैप्टर 1, कारा और थामिज मुरुगन जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं अब फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। 

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts