Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Laughter Chefs 3 Winner :अली गोनी और जन्नत जुबैर ने मारी बाजी, एल्विश-करण को हराकर जीती ट्रॉफी

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है। अली गोनी और जन्नत जुबैर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इस शो में फाइनल मुकाबले में किसे हराया, शो में कौन-कौन शामिल रहा और जीत के बाद जन्नत ने क्या खास पोस्ट शेयर किया, आइए जानते हैं।
अली गोनी और जन्नत जुबैर ने मारी बाजी, एल्विश-करण को हराकर जीती ट्रॉफी
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीती ट्रॉफी

कुकिंग और कॉमेडी से भरपूर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। कई हफ्तों तक चले मजेदार कुकिंग टास्क और कॉमेडी के बाद अली गोनी और जन्नत जुबैर की जोड़ी ने सीजन 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 26 जुलाई को हुए ग्रैंड फिनाले में दोनों को विजेता घोषित किया गया।

फाइनल में मिली कड़ी टक्कर

ग्रैंड फिनाले में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अली गोनी और जन्नत जुबैर के सामने करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी के साथ अर्जुन बिजलानी और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी भी थी। सभी ने शानदार फाइनल डिश बनाई, लेकिन आखिर में अली और जन्नत ने बाजी मार ली। जज हरपाल सिंह सोखी ने दोनों को सीजन 3 का विनर घोषित किया।

ग्रैंड फिनाले में पहुंचे कई खास मेहमान

फिनाले एपिसोड में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भी नजर आए। उनके साथ हर्ष गुजराल, फरहाना भट और 'खतरों के खिलाड़ी' के अन्य कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए। सभी ने फाइनलिस्ट्स की आखिरी डिश तैयार करने में मदद की और शो का रोमांच बढ़ा दिया।

शो में दिखा कुकिंग और कॉमेडी का शानदार मेल

इस सीजन को भारती सिंह ने होस्ट किया, जबकि सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने जज की भूमिका निभाई। पूरे सीजन में कंटेस्टेंट्स ने मुश्किल रेसिपी, टाइम लिमिट वाले टास्क और कई मजेदार चैलेंज पूरे किए। वहीं कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

ये भी पढ़ें: Indian Game Show: भारती-हर्ष करेंगे दर्शकों को लोटपोट, पहले प्रोमो ने मचाई सनसनी, फैंस हुए एक्साइटेड

जीत के बाद जन्नत ने लिखा इमोशनल पोस्ट

ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत जुबैर ने अली गोनी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘और 'बिट्टूस' इज 'लाफ्टर शेफ्स' विनर, अपनी 'बिट्टी' के अलावा किसी और के साथ यह सफर करने के बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था। इस जर्नी ने मुझे मेरा सबसे अच्छा दोस्त दिया और हमने इसे साथ में जीता। आप सभी के प्यार के लिए दिल से शुक्रिया’।

अली गोनी की हुई शानदार वापसी

बता दें कि लाफ्टर शेफ्स का पहला सीजन 2024 में शुरू हुआ था और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। इसके बाद 2025 में दूसरा सीजन आया। दूसरे सीजन में अली गोनी खिताब जीतने से चूक गए थे और करण कुंद्रा व एल्विश यादव ने उन्हें हराया था। लेकिन इस बार अली गोनी ने जन्नत जुबैर के साथ मिलकर शानदार वापसी की और आखिरकार सीजन 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts