Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेबी बंप के साथ दीपिका का खूबसूरत अंदाज, रणवीर और दुआ संग तस्वीरें वायरल

दीपिका पादुकोण के दूसरी बार मां बनने की खबरों के बीच एक्ट्रेस का रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ खूबसूरत फोटोशूट सामने आया है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में दीपिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। रणवीर और दुआ के साथ उनकी फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
बेबी बंप के साथ दीपिका का खूबसूरत अंदाज, रणवीर और दुआ संग तस्वीरें वायरल
Ranveer Singh-Deepika Padukone

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसी बीच दीपिका ने पति रणवीर सिंह और बेटी दुआ के साथ एक खूबसूरत फोटोशूट कराया है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में पूरी फैमिली का खुशहाल अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।

बेटी दुआ के बर्थडे पर शेयर की तस्वीरें

दीपिका और रणवीर ने ये तस्वीरें अपनी बेटी दुआ के बर्थडे के मौके पर शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ कपल ने फैंस के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया। फोटोज में छोटी दुआ की क्यूट स्माइल ने लोगों का दिल जीत लिया है। फैंस उनकी मासूमियत पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

दीपिका-रणवीर का ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट

फोटोशूट में रणवीर व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जबकि दुआ ने व्हाइट शर्ट और जींस पहनी है। दीपिका व्हाइट नेट टॉप और पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में रणवीर बेटी दुआ को गोद में उठाए नजर आते हैं, वहीं दीपिका बेटी पर प्यार लुटाती दिखती हैं। दुआ की दो चोटियां भी बनाई गई हैं। एक फोटो में रणवीर को दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में कपल नए बेबी के स्वागत को लेकर बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रहा है।

2018 में हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसके बाद 8 सितंबर 2024 को दोनों बेटी दुआ के माता-पिता बने।

रणवीर और दीपिका का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को पिछली बार फिल्म 'धुरंधर' में देखा गया था। फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई थी और रणवीर ने इसमें हमजा का किरदार निभाया था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर ने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। अब एक्टर फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों में 'किंग' और 'राका' शामिल हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts