राम चरण की जगह अब धनुष पर भंसाली का दांव, 2027 में शुरू होगी शूटिंग

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के लीड रोल की खबरें चर्चा में हैं। यह पौराणिक जंगल ड्रामा बताई जा रही है, जिसका निर्देशन पीएस मिथ्रन कर सकते हैं। फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन इस संभावित सहयोग को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।
राम चरण की जगह अब धनुष पर भंसाली का दांव, 2027 में शुरू होगी शूटिंग

दिग्गज फिल्मकार संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में तमिल सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह एक पौराणिक जंगल ड्रामा फिल्म होगी, जिसे भंसाली प्रोडक्शंस के तहत बनाया जाएगा।

नई कहानी, नया सहयोग

बताया जा रहा है कि इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन पीएस मिथ्रन करेंगे, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। पहले इस फिल्म के लिए राम चरण का नाम सामने आया था, लेकिन अब यह मौका धनुष को मिला है।

2027 में शुरू होगी शूटिंग

फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। यह प्रोजेक्ट धनुष के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी बॉलीवुड फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसे बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा।

पहले भी हिंदी फिल्मों में दिखा चुके हैं दम

धनुष इससे पहले आनंद एल राय के साथ रांझना और अतरंगी रे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था।

ये भी पढ़ें: पूजा हेगड़े संग नाम जुड़ते ही चर्चा में आए रोहन मेहरा,जानें कौन हैं

वर्कफ्रंट पर व्यस्त धनुष

फिलहाल धनुष निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की फिल्म ‘D55’ में काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास मारी सेल्वराज और पचैमुथु तमिलरसन की फिल्में भी लाइनअप में हैं, जिनमें वाडा चेन्नई 2 शामिल है।

फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार

हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भंसाली और धनुष के इस संभावित सहयोग को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts