PlayBreaking News

पूजा हेगड़े संग नाम जुड़ते ही चर्चा में आए रोहन मेहरा,जानें कौन हैं

पूजा हेगड़े और रोहन मेहरा के रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हैं, लेकिन दोनों ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया इंटरैक्शन और साथ दिखने की खबरों से चर्चा बढ़ी है। रोहन, विनोद मेहरा के बेटे हैं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में पहचान बना रहे हैं, जबकि पूजा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं।
Follow on Google News
पूजा हेगड़े संग नाम जुड़ते ही चर्चा में आए रोहन मेहरा,जानें कौन हैं

पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम अभिनेता रोहन मेहरा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक इन अफवाहों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ती एक्टिविटी और साथ दिखने की खबरों ने फैंस की दिलचस्पी जरूर बढ़ा दी है।

कौन हैं रोहन मेहरा?

रोहन मेहरा दिवंगत दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा और उनकी तीसरी पत्नी किरण मेहरा के बेटे हैं। 1990 में पिता के निधन के बाद उनका बचपन केन्या के मोम्बासा में बीता, जहां उनके नाना-नानी ने उनकी परवरिश की। शुरुआती पढ़ाई के बाद वह ब्रिटेन चले गए और बाद में अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई लौट आए।

रोहन ने 2018 में सैफ अली खान स्टारर फिल्म बाजार से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय रहे और फोर मोर शॉट्स प्लीज तथा काला जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए। उनकी एक्टिंग को धीरे-धीरे पहचान मिल रही है और वह इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: Bhoot Police 2: ‘भूत पुलिस 2’ में सैफ की जगह अक्षय कुमार, प्रियदर्शन संग फिर करेंगे धमाका

कैसे शुरू हुई डेटिंग की चर्चा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पूजा हेगड़े और रोहन मेहरा लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते रहे हैं। इसके अलावा, दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। इन्हीं वजहों से उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक दोनों ने इन खबरों को न तो कन्फर्म किया है और न ही खारिज।

वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट?

वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का भी हिस्सा हैं। वहीं रोहन मेहरा भी नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं और आने वाले समय में उन्हें और बड़े रोल्स में देखा जा सकता है। फिलहाल, दोनों के रिश्ते को लेकर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन इस चर्चा ने रोहन मेहरा को अचानक सुर्खियों में ला दिया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts