Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने से बढ़ी अनुराग कश्यप की दिक्कतें, डायरेक्टर को बताया 'मेंटली अनस्टेबल', भोपाल समेत पूरे देश में प्रदर्शन 

Follow on Google News
ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने से बढ़ी अनुराग कश्यप की दिक्कतें, डायरेक्टर को बताया 'मेंटली अनस्टेबल', भोपाल समेत पूरे देश में प्रदर्शन 
डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों फिल्म फुले को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने इस फिल्म को सपोर्ट किया जिस वजह से वो काफी विवादों में आ गए है। इसके बाद अब केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे और तेजिंदर बग्गा ने भी डायरेक्टर पर निशाना साधा है। सतीश दुबे ने एक एक्स यूजर को जवाब देते हुए कहा कि डायरेक्टर को पब्लिकली माफी मांगनी होगी। वहीं दूसरी तरफ तेजिंदर बग्गा ने भी उन पर कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि अनुराग ने फुले फिल्म पर हो रही कंट्रोवर्सी के दौरान ब्राह्मण समुदाय को लेकर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया था। 

अनुराग कश्यप को कभी शांति नहीं मिलेगी- सतीश चंद्र दुबे

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने एक एक्स यूजर का जवाब देते हुए कहा - ‘यह घटिया बदमाश अनुराग सोचता है कि वह पूरे ब्राह्मण समुदाय पर गंदगी फैला सकता है और बच सकता है? अगर वह तुरंत पब्लिकली माफी नहीं मांगता है, तो मैं कसम खाता हूं कि उसे कहीं भी शांति नहीं मिलेगी। इस तरह गंदी भाषा का यूज करने वाले की नफरत बहुत हो गई, हम चुप नहीं बैठेंगे।’

तेजिंदर बग्गा ने की कार्रवाई की मांग

वहीं, बिग बॉस 18 फेम और बीजेपी के स्पोक्सपर्सन तेजिंदर बग्गा ने मुंबई पुलिस से अनुराग के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। तेजिंदर बग्गा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अनुराग को 'मेंटली अनस्टेबल' बताया है। साथ ही तेजिंदर बग्गा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी उनके खिलाफ कार्रवाई की अपील की। तेजिंदर का कहना है कि ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

भोपाल में भी डायरेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन  

इसके साथ भोपाल में भी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने बताया कि यह टिप्पणी अपमानजनक है और समाज इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। शुक्रवार को भोपाल के मनोहर डेयरी के पास एक मूत्रालय में समाज के लोगों ने प्रतीकात्मक विरोध करते हुए अनुराग कश्यप की तस्वीर पर मूत्र विसर्जन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सार्वजनिक शौचालयों में अनुराग की तस्वीरें लगाई जा रही हैं और समाज के सभी लोग अपने-अपने तरीके से विरोध जता रहे हैं।  पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने बताया कि वे जल्द ही भोपाल पुलिस कमिश्नर से मिलकर अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की मांग करेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे आंदोलन किए जाएंगे।

अनुराग ने ब्राह्मण समुदाय के लिए बोले थे अभद्र शब्द 

'फुले' फिल्म को लेकर विवाद चल रहा है। रिलीज में देरी और सेंसर बोर्ड द्वारा किए गए बदलावों से नाराज होकर अनुराग कश्यप ने केंद्र सरकार, ब्राह्मण समाज और सेंसर बोर्ड पर कई सवाल उठाए थे। इसके बाद ब्राह्मण समाज ने अनुराग को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। अनुराग पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा था- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना तुम्हारी उनसे सुलगती, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे। इसका जवाब देते हुए डायरेक्टर ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

धमकी मिलने के बाद मांगी माफी 

हालांकि, बाद में अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा था- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं अपनी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक लाइन के लिए मांग रहा हूं, जिसको गलत तरह से लिया गया और नफरत फैलाई गई। कोई भी एक्शन या स्पीच आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और जानने वालों से ज्यादा नहीं। उन्हें रेप की धमकी मिल रही है, जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जो खुद को संस्कारी कहते हैं, वो लोग ये सब कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा- तो कही हुई बात वापस नहीं ली जा सकती और न लूंगा, लेकिन मुझे जो गाली देनी है दो। मेरे परिवार ने न कुछ कहा है और न कहता है। इसलिए अगर मुझसे माफी ही चाहिए तो ये मेरी माफी है। ब्राह्मण लोग औरतों को बख्श दो, इतना संस्कार तो शास्त्रों में भी है, सिर्फ मनुवाद में नहीं है। आप कौन से ब्राह्मण हो तय कर लो? बाकी मेरी तरफ से माफी। ये भी पढ़ें- 19 साल बाद क्या फिरसे साथ आ सकते हैं ठाकरे बंधु, राज ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र झगड़ों से बड़ा है; उद्धव बोले- विवादों को अलग रखने के लिए तैयार
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts