Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

39 साल बाद फिर ‘मिस्टर इंडिया’ बने अनिल कपूर, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट

अनिल कपूर 39 साल बाद एक बार फिर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के पुराने लुक में नजर आएंगे। स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के खास एपिसोड में अभिनेता ने बताया कि उनकी मशहूर जैकेट चोर बाजार से खरीदी गई थी। जानिए उनके पुराने कॉस्ट्यूम, फिल्म से जुड़ी यादों और खास एपिसोड की पूरी जानकारी।
39 साल बाद फिर ‘मिस्टर इंडिया’ बने अनिल कपूर, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट
Anil Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर अपने मशहूर किरदार ‘मिस्टर इंडिया’ के लुक में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 39 साल पुराने फिल्म के कॉस्ट्यूम को आज भी संभालकर रखा है। स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के खास एपिसोड में अनिल कपूर उसी शर्ट, पतलून और जैकेट में दिखाई देंगे, जिसे उन्होंने फिल्म में पहना था। इस दौरान उन्होंने अपनी मशहूर जैकेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया।

39 साल बाद भी फिट है अनिल कपूर का ‘मिस्टर इंडिया’ कॉस्ट्यूम

अनिल कपूर का ‘मिस्टर इंडिया’ लुक हिंदी सिनेमा के यादगार लुक्स में गिना जाता है। अब करीब चार दशक बाद अभिनेता एक बार फिर उसी अंदाज में नजर आएंगे। अपने पुराने कॉस्ट्यूम को लेकर अनिल कपूर ने बताया कि उनकी शर्ट, पतलून और जैकेट आज भी उन्हें फिट आती हैं। उन्होंने बताया कि जब शो की टीम ने ‘मिस्टर इंडिया’ वाला कॉस्ट्यूम लाने की बात कही, तो उन्होंने बताया कि यह उनके पास सुरक्षित रखा हुआ है। 39 साल बाद भी कपड़ों का फिट होना उनके लिए भी खास अनुभव रहा।

/img/15/1791533821429

चोर बाजार से खरीदी थी फिल्म की मशहूर जैकेट

अनिल कपूर ने अपनी आइकॉनिक जैकेट से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि यह जैकेट उन्होंने मुंबई के चोर बाजार से खरीदी थी। अभिनेता ने यह भी कहा कि इन दिनों उनके बाल लंबे हैं, जो ‘मिस्टर इंडिया’ के उनके पुराने लुक से मेल खाते हैं। उनका यह अंदाज फिल्म के प्रशंसकों के लिए खास हो सकता है, क्योंकि लंबे समय बाद उन्हें अपने पसंदीदा किरदार के पुराने लुक में अभिनेता को देखने का मौका मिलेगा।

Breaking News

समाज की सेवा करने वालों को समर्पित होगा खास एपिसोड

स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का यह खास एपिसोड ‘मिस्टर इंडिया’ की थीम पर आधारित होगा। इसमें मजेदार पहेलियों और खेलों के साथ उन लोगों की कहानियां भी दिखाई जाएंगी, जो बिना किसी इनाम या बदले की उम्मीद के समाज और देश की सेवा करते हैं।

अनिल कपूर ने बताया कि इस एपिसोड का विचार उनकी फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की मूल भावना से जुड़ा है। उनके मुताबिक, कोई भी व्यक्ति अपने काम और दूसरों की मदद करने के जज्बे से ‘मिस्टर इंडिया’ बन सकता है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले लोग अपना काम किसी बदले की उम्मीद से नहीं, बल्कि अपना फर्ज समझकर करते हैं। ऐसे लोगों के योगदान से ही देश आगे बढ़ता है।

कब और कहां देखें अनिल कपूर का खास शो?

अनिल कपूर का खास एपिसोड ‘इंडिया के टॉप 1% - द अनिल कपूर शो’ में प्रसारित होगा। दर्शक इस शो को हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts