Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Aamir Khan - Gauri Spratt Wedding :25 साल पुरानी दोस्ती... आखिर कैसे शुरू हुई आमिर और गौरी की लव स्टोरी?

आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करने जा रहे हैं। दोनों करीब 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। जानिए कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी, कौन हैं गौरी स्प्रैट और क्यों उनकी शादी इन दिनों चर्चा में है।
25 साल पुरानी दोस्ती... आखिर कैसे शुरू हुई आमिर और गौरी की लव स्टोरी?
Aamir Khan - Gauri Spratt Wedding

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 जुलाई को 61 वर्षीय आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की। इस शादी में सिर्फ दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और उनके बच्चे शामिल हुई।

25 साल पुरानी पहचान, फिर दोबारा हुई मुलाकात

13 मार्च 2025 को अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने पहली बार गौरी स्प्रैट को दुनिया से मिलवाया था। उन्होंने बताया था कि वह और गौरी करीब 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए और उनका संपर्क टूट गया। करीब दो साल पहले दोनों की फिर से मुलाकात हुई। इस बार दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।

Aamir Khan

दो साल की डेटिंग के बाद शादी का फैसला

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले दो साल से आमिर और गौरी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि गौरी के आने के बाद आमिर की जिंदगी में शांति और स्थिरता आई।

आमिर की पूर्व पत्नियों से भी अच्छे रिश्ते

शादी से पहले गौरी स्प्रैट, आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी अच्छा रिश्ता बना चुकी हैं। कुछ समय पहले आमिर को अपनी दोनों पूर्व पत्नियों और गौरी के साथ एक साथ देखा गया था। आमिर की खास बात यह रही है कि तलाक के बाद भी उन्होंने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हैं।

Gauri Spratt

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली वेलनेस और ब्यूटी एंटरप्रेन्योर हैं। वह 'बी:ब्लंट' सैलून की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है। गौरी 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के साथ भी काम करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह उनकी भी दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी से एक बेटा है। हालांकि, उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा निजी ही रखा है। 

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts