Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर Graham Thorpe ने की थी आत्महत्या, पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या थी वजह

Follow on Google News
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर Graham Thorpe ने की थी आत्महत्या, पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या थी वजह
लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का निधन 5 अगस्त को हुआ था। अब उनकी पत्नी ने इस मामले में एक खुलासा किया है। थोर्प की पत्नी अमांडा ने बताया है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। उनकी पत्नी ने बताया है कि थोर्प डिप्रेशन से जूझ रहे थे और अवसाद के कारण उन्होंने अपनी जान ले ली।

मई में हुए थे अस्पताल में भर्ती

ग्राहम थोर्प की पत्नी अमांडा ने बताया कि वह अफगानिस्तान के मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे थे। लेकिन मई 2022 में अपनी जान लेने के पिछले प्रयास के बाद उन्हें अस्पताल में रखा गया था। थार्प की तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन, बीच-बीच में वो गहरे अवसाद में भी चले जा रहे थे। हमने एक परिवार के रूप में उनका समर्थन किया और इलाज का पूरा प्रयास। लेकिन दुर्भाग्य से उनमें से कोई भी वास्तव में काम नहीं कर रहा था। उन्हें वास्तव लगता था कि उनके बिना हम बेहतर रहेंगे और हम इस बात से बहुत दुखी हैं कि उन्होंने इस पर काम किया और अपनी जान ले ली।

बड़ी बेटी किट्टी बोली- यह कोई कलंक नहीं

ग्राहम सबसे बड़ी बेटी किट्टी ने कहा, ‘‘हमें इसके बारे में बात करने में कोई शर्म नहीं। इसमें छिपाने जैसा कुछ भी नहीं है और यह कोई कलंक नहीं। अब समय आ गया है कि हम यह खबर साझा करें, चाहे यह कितनी भी भयानक क्यों न हो। वो जीवन से प्यार करते थे और हमसे भी प्यार करते थे। लेकिन उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। वह पहले जैसा व्यक्ति नहीं रहे थे।''

थोर्प ने 100 टेस्ट और 82 वनडे मैच खेले

बाएं हाथ के बल्लेबाज थोर्प ने इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच और 82 वनडे मैच खेले थे। उन्होंने 9 हजार से अधिक रन बनाए थे। इसमें 16 टेस्ट शतक शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 55वर्षीय ग्राहम थोर्प के 5 अगस्त को निधन होने की जानकारी दी थी। तब ये पता नहीं चल सका था कि उनकी मौत किस वजह से हुई है। ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट के समर्थन में उतरे सौरव गांगुली, बोले- वो सिल्वर मेडल की हकदार हैं, CAS ने दिया बड़ा अपडेट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts