PlayBreaking News

हाथी को मिली सशर्त रिहाई, कोर्ट के आदेश तक इंदौर में ही रहेगा

महावत और मालिक अब भी जेल में, वन विभाग ने सुपुर्दनामा के साथ साधुओं को सौंपा हाथी; नांदेड़ से ही बताया जा रहा था आक्रामक व्यवहार
Follow on Google News
हाथी को मिली सशर्त रिहाई, कोर्ट के आदेश तक इंदौर में ही रहेगा
ऑटो चालक को हाथी ने सूंड में उठाकर पटका था।

इंदौर। राजनगर क्षेत्र में गुड़ खिलाने के दौरान विजय होलकर को सूंड से पटककर पैरों तले कुचलने वाले हाथी को वन विभाग ने सशर्त सुपुर्दगी पर छोड़ दिया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले का चालान जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश होने और न्यायालय के अंतिम निर्णय तक हाथी को इंदौर से बाहर नहीं ले जाया जा सकेगा। साथ ही उसे सार्वजनिक स्थानों या शहर में घुमाने पर भी रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 Trailer : 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, इमरान हाशमी के एक्शन और डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

वन विभाग की रेंजर संगीता ठाकुर और वन रक्षक आशीष कुशवाह ने बताया कि हाथी को उसकी देखरेख कर रहे साधुओं के सुपुर्द किया गया है। सुपुर्दनामा में स्पष्ट शर्तें शामिल की गई हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। विभाग समय-समय पर हाथी की निगरानी भी करेगा।

ये भी पढ़ें: असम के CRPF कैंप में गोलीबारी : बालाघाट के विष्णु बघेल समेत दो जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

घटना के बाद वन विभाग ने हाथी को इंदौर लाने से संबंधित ट्रांजिट परमिट (टीपी), अनुमति अवधि और अन्य दस्तावेजों की जांच की थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं, इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने महावत उमेश गोस्वामी और हाथी के मालिक संदीप निर्मोही की जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें: हैवानियत की हद! टापरी में घुसकर चार बेजुबान जानवरों की हत्या

लोग खिला रहे फल, लेकिन पास जाने से डर रहे

जिस स्थान पर हाथी को रखा गया है, वहां रोजाना लोग उसके लिए घास, केले और पपीता लेकर पहुंच रहे हैं। हालांकि हालिया घटना के बाद कोई भी उसके नजदीक जाने का साहस नहीं कर रहा। हाथी की देखभाल कर रहे साधु और कर्मचारी भी पूरी सावधानी के साथ उसे भोजन दे रहे हैं। वन विभाग की टीम भी लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट से सराफा तक सोने की तस्करी का सिंडिकेट बेनकाब: कस्टम कर्मचारी और ग्राउंड स्टाफ गिरफ्तार

नांदेड़ से ही बदल गया था हाथी का व्यवहार

जानकारी के अनुसार, हाथी को एक फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद ले जाया गया था। वहां से उसे ट्रक के जरिए उज्जैन लाया जा रहा था। रास्ते में महाराष्ट्र के नांदेड़ के पास ट्रक का टायर पंक्चर हो गया, जिसके कारण हाथी को नीचे उतारना पड़ा।बताया गया कि इसके बाद हाथी दोबारा ट्रक में चढ़ने को तैयार नहीं हुआ। काफी प्रयासों के बावजूद वह लगातार आक्रामक व्यवहार करता रहा और कई बार चिंघाड़ने लगा। आखिरकार उसे करीब 15 दिनों तक पैदल चलाकर उज्जैन लाना पड़ा। देखभाल करने वालों का दावा है कि नांदेड़ की इस घटना के बाद से ही हाथी का स्वभाव चिड़चिड़ा और आक्रामक हो गया था।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts