Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Awarapan 2 Trailer:'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, इमरान हाशमी के एक्शन और डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांस, एक्शन और बदले की कहानी की झलक देखने को मिली। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है।
'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, इमरान हाशमी के एक्शन और डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच
रिलीज हुआ 'आवारापन 2' का ट्रेलर, इमरान हाशमी के दमदार अंदाज ने जीता दिल

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन' ने अपनी कहानी और गानों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब मेकर्स इसका सीक्वल 'आवारापन 2' लेकर आए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें इमरान हाशमी एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में दिखा रोमांस, एक्शन और सस्पेंस

करीब डेढ़ मिनट के ट्रेलर में प्यार, बदला और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है। वहीं, इमरान के एक्शन सीन्स और दमदार डायलॉग ट्रेलर को और भी रोमांचक बनाते हैं। एक सीन में इमरान कहते हैं- मौत से मेरा पुराना रिश्ता है, उसका एक कर्ज है, जो चुकाना है।

शबाना आजमी के किरदार ने चौंकाया

फिल्म के ट्रेलर में शबाना आजमी एक नेगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर से साफ संकेत मिलते हैं कि उनकी और इमरान हाशमी के किरदार के बीच गहरी दुश्मनी है।

इसके अलावा, फिल्म में ड्रग्स और अपराध से जुड़ी कहानी की भी झलक दिखाई गई है।

कहानी को लेकर बढ़ी उत्सुकता

ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। इमरान हाशमी के किरदार का असली मकसद क्या है? दिशा पाटनी की भूमिका कहानी में कैसे जुड़ती है? और फिल्म की प्रेम कहानी किस मोड़ पर जाएगी? इन सभी सवालों के जवाब फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिलेंगे।

कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'?

फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'आवारापन 2', साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts