Eid-Al-Adha 2024 : देशभर में मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का त्योहार, भोपाल में बारिश के बीच अदा की गई ईद की नमाज

भोपाल। देशभर में आज यानी सोमवार (17 जून) को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों व ईदगाहों में उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। घरों में दावतों का दौर चल रहा है। इसे बकरीद या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। भोपाल के ताजुल मसाजिद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने गले लगकर एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद।
ताजुल मसाजिद में नमाज अदा करते लोग।[/caption]
भोपाल में बारिश के बीच अदा की गई नमाज
भोपाल में प्रमुख मस्जिदों में रिमझिम बारिश के बीच ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश-दुनिया में अमन के लिए दुआ की गई। इस त्योहार को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, जिलहिज्जा महीने में चांद दिखने पर ईद उल-अजहा (बकरीद) की तारीख तय की जाती है। नमाज के बाद घरों में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। यह त्यौहार 3 दिन तक चलता है। [caption id="attachment_122128" align="aligncenter" width="600"]
ताजुल मसाजिद में नमाज अदा करते लोग।[/caption]




















