Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NEET Re-Exam 2026: वायुसेना की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र।

पेपर लीक पर सख्ती: CRPF-CISF सुरक्षा, कंट्रोल रूम से ऑनलाइन मॉनिटरिंग, 42 हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा नीट यूजी री-एग्जाम के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वायुसेना के विमानों का उपयोग किया गया। प्रश्नपत्रों को CRPF और CISF जवानों की निगरानी में बैंक लॉकरों में सुरक्षित रखा गया है।
Follow on Google News
NEET Re-Exam 2026: वायुसेना की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र।

RAIPUR NEWS NEET UG Re-Exam 2026 को लेकर इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पेपर लीक और नकल की घटनाओं के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह हाई सिक्योरिटी मोड में रखा है। प्रश्नपत्र वायुसेना के विमान से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए हैं, जबकि केंद्रों पर 5G जैमर लगाकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। प्रदेश में 42 हजार से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: प्लेटफॉर्म पर चादरों के घेरे में डिलिवरी: रायपुर स्टेशन पर जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत।

NEET Re-Exam 2026: सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच,वायुसेना के विमान से पहुंचाए गए प्रश्नपत्र। 

नीट यूजी री-एग्जाम के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वायुसेना के विमानों का उपयोग किया गया। प्रश्नपत्रों को CRPF और CISF जवानों की निगरानी में बैंक लॉकरों में सुरक्षित रखा गया है।

5G जैमर से नकल पर पूरी रोक

परीक्षा केंद्रों में पहली बार 5G जैमर लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए होने वाली नकल को पूरी तरह रोकना है।

ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम

NTA ने परीक्षा की लाइव निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यहां से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: IIM में साय सरकार का चिंतन शिविर: मंत्रियों को मिलेगा गुड गवर्नेंस का प्रशिक्षण।

कलेक्टर-एसपी की हाई लेवल कमेटी

सभी जिलों में कलेक्टर और एसपी की अगुवाई में उच्च स्तरीय निगरानी समिति बनाई गई है, जो परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।


42 हजार से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा इस बार छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया है। साथ ही रफ कार्य के लिए दो अतिरिक्त पेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: CG UCC Bill Update: मानसून सत्र तक आ सकता है UCC, CM साय ने दिए बड़े संकेत

पेपर लीक विवाद के बाद बड़ा फैसला

3 मई को आयोजित नीट परीक्षा में कथित नकल और अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया।

पिछली परीक्षा में हुई थीं बड़ी गड़बड़ियां

बालोद और दंतेवाड़ा में बांटे गए गलत पेपर पिछली परीक्षा में छत्तीसगढ़ के बालोद और दंतेवाड़ा केंद्रों पर छात्रों को गलत प्रश्नपत्र दिए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। बालोद में रिजर्व पेपर वितरित करना पड़ा, जबकि दंतेवाड़ा में हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम का प्रश्नपत्र दे दिया गया था।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी आज देंगे कांग्रेस नेताओं को जीत का मंत्र, अभनपुर में शुरू हुआ 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।

पेपर लीक विवाद पहुंचा था सुप्रीम कोर्ट

झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों में पेपर लीक के आरोपों के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। इसके बाद परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया।


अब निजी स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

सरकारी संस्थानों को मिली प्राथमिकता NTA ने बड़ा बदलाव करते हुए निजी स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर रखा है। अब केवल सरकारी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, IIT, NIT और बड़े शैक्षणिक संस्थानों में ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: CG भर्ती में बड़ा बदलाव: पटवारी-SI के लिए कॉमन एग्जाम।


छत्तीसगढ़ में MBBS सीटों का गणित

रायपुर में सबसे ज्यादा अवसर राज्य के मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, कांकेर और जगदलपुर सहित कई मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts