Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट जारी, जानें सीट अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

NEET UG Round 2 Seat Allotment Result 2026 जारी हो गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 11 सितंबर को राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी किया। उम्मीदवार mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानें रिजल्ट देखने का तरीका और 12 से 18 सितंबर तक की रिपोर्टिंग डेट।
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट जारी, जानें सीट अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

NEET UG 2026 की राउंड 2 काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Round 2 Seat Allotment Result 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

15% ऑल इंडिया कोटा सीटों पर हुआ अलॉटमेंट

NEET UG राउंड 2 काउंसलिंग में 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटें शामिल हैं। इसके अलावा डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, AFMC और AIIMS संस्थानों की सीटें भी इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं। पुडुचेरी और कराईकल स्थित JIPMER कैंपस की 100 प्रतिशत सीटें भी काउंसलिंग में शामिल हैं। राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 3 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी, जबकि चॉइस फिलिंग की सुविधा 9 सितंबर 2026 तक उपलब्ध थी।

ऐसे चेक करें NEET UG Round 2 Result

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स से अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET UG Round 2 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

NEET UG Round 2 Counselling Schedule

प्रक्रिया

तारीख

रजिस्ट्रेशन और पेमेंट

3 से 8 सितंबर 2026

चॉइस फिलिंग

3 से 9 सितंबर 2026

सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया

9 और 10 सितंबर 2026

राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

11 सितंबर 2026

कॉलेज में रिपोर्टिंग/जॉइनिंग

12 से 18 सितंबर 2026

जॉइन करने वाले उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन

19 सितंबर 2026

एकेडमिक सेशन की शुरुआत

15 सितंबर 2026

9 और 10 सितंबर को हुई सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया

MCC के शेड्यूल के अनुसार राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी की गई। इसके बाद 11 सितंबर को रिजल्ट जारी किया गया। जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट अलॉट हुई है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर संबंधित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। साथ ही एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts