Canada Scholarship 2027 :कनाडा में फ्री में करें मास्टर्स, हर महीने मिलेंगे 1.5 लाख! भारतीय छात्रों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन ट्यूशन फीस और रहने के खर्च को लेकर परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। कनाडा की प्रतिष्ठित मैकगिल यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को McCall MacBain Scholarship के तहत मास्टर्स की पढ़ाई का शानदार अवसर दे रही है। इस स्कॉलरशिप के जरिए छात्र बिना ट्यूशन फीस के पढ़ाई कर सकते हैं और साथ ही हर महीने लाखों रुपये का स्टाइपेंड भी प्राप्त कर सकते हैं।
क्या है McCall MacBain Scholarship?
McCall MacBain Scholarship कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी की सबसे प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप में से एक है। यह सिर्फ पढ़ाई का खर्च ही नहीं उठाती, बल्कि छात्रों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और करियर में आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान करती है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद मानी जाती है जो भविष्य में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा रखते हैं।
स्कॉलरशिप में क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
- इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को कई बड़े लाभ दिए जाते हैं।
- मास्टर्स प्रोग्राम की पूरी ट्यूशन फीस माफ होगी।
- रहने और खाने के खर्च के लिए हर महीने 2300 कनाडाई डॉलर (करीब 1.5 लाख रुपये) का स्टाइपेंड मिलेगा।
- कनाडा शिफ्ट होने के लिए रिलोकेशन ग्रांट दी जाएगी।
- गर्मियों में रिसर्च या इंटर्नशिप करने के लिए अतिरिक्त फंडिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान में ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं और 2027 तक अपनी डिग्री पूरी कर लेंगे।
साथ ही, ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने पिछले पांच वर्षों के भीतर ग्रेजुएशन पूरा किया है, वे भी आवेदन के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिए।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
McCall MacBain Scholarship के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। छात्रों को पहले स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद मैकगिल यूनिवर्सिटी के मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अलग से आवेदन करना होगा।
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
स्कॉलरशिप आवेदन के दौरान छात्रों को Statement of Purpose (SOP) जमा करना होगा। इसमें उन्हें अपनी उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताना होगा। इसके अलावा Recommendation Letter भी जरूरी होगा। इसलिए छात्रों को ऐसे प्रोफेसर, शिक्षक या मेंटर से सिफारिश पत्र लेना चाहिए, जो उनके काम, उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता को अच्छी तरह जानते हों।
विदेश में पढ़ाई का शानदार अवसर
जो छात्र कनाडा जैसे देश में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए McCall MacBain Scholarship एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। पूरी ट्यूशन फीस माफी, मासिक स्टाइपेंड और अतिरिक्त वित्तीय सहायता के साथ यह स्कॉलरशिप प्रतिभाशाली छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने का मौका देती है।











