Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RBI Recruitment 2026 :फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.5 लाख महीने की सैलरी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 12 यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली है। फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। चयन बिना लिखित परीक्षा होगा और चयनित उम्मीदवारों को ₹1.5 लाख प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 है।
फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.5 लाख महीने की सैलरी

अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए युवाओं को देश के केंद्रीय बैंक के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कई क्षेत्रों में निकली भर्ती

RBI ने यह भर्ती विभिन्न विभागों और विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों के लिए निकाली है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

  • साइबर सिक्योरिटी
  • पॉलिसी एनालिटिक्स
  • क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबल फाइनेंस
  • पेमेंट इकोसिस्टम
  • पॉलिसी एंड रिसर्च
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
  • डेटा एनालिसिस
  • फाइनेंशियल मार्केट सहित अन्य क्षेत्र

चयनित उम्मीदवारों को RBI के सेंट्रल ऑफिस डिपार्टमेंट में कार्य करना होगा।

/img/15/1781705186959

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

साइबर सिक्योरिटी

साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटर साइंस, आईटी, डेटा साइंस या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री।

पॉलिसी एनालिटिक्स

कंप्यूटर साइंस/आईटी में BE, BTech, ME, MTech या स्टेटिस्टिक्स एवं डेटा साइंस में मास्टर डिग्री।

क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबल फाइनेंस

क्लाइमेट स्टडीज, एनवायरमेंटल साइंस, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, बैंकिंग एंड फाइनेंस आदि विषयों में मास्टर डिग्री।

पेमेंट इकोसिस्टम

इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, कॉमर्स, पब्लिक पॉलिसी, डेटा एनालिसिस में पोस्ट ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग/सीए की डिग्री।

पॉलिसी एंड रिसर्च

इकोनॉमिक्स में मास्टर या पीएचडी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

AI, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, पब्लिक पॉलिसी या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन।

डेटा एनालिसिस

स्टेटिस्टिक्स या इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन।

Education

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 वर्ष

आयु की गणना 6 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

RBI यंग प्रोफेशनल्स को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त करेगा।

प्रारंभिक अवधि: 3 वर्ष

अधिकतम अवधि: 5 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है

मासिक स्टाइपेंड: ₹1,50,000

हालांकि इसके अलावा कोई अतिरिक्त वेतन भत्ता नहीं दिया जाएगा।

नौकरी की लोकेशन

चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई में होगी। संभावित जॉइनिंग अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच हो सकती है।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट या अवसर पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

career

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • संबंधित पद का नाम और विज्ञापन संख्या दर्ज करें।
  • शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (यदि हो) की जानकारी दें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और हस्ताक्षर करें।
  • फॉर्म को स्कैन करें।

इसके साथ CV, मार्कशीट, डिग्री, सर्टिफिकेट, लेखन नमूने और अन्य जरूरी दस्तावेज PDF में तैयार करें। सभी दस्तावेजों को ईमेल के जरिए yphrmdco@rbi.org.in पर भेज दें।

आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा-

  • आवेदन की प्रारंभिक जांच (Shortlisting)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • इंटरव्यू

RBI आवश्यकता के अनुसार सीमित संख्या में उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से सूचना और इंटरव्यू कॉल लेटर भेजा जाएगा।

युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर

RBI में यंग प्रोफेशनल के रूप में काम करना युवाओं के लिए एक बड़ा करियर अवसर माना जा रहा है। खास बात यह है कि फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं और बिना लिखित परीक्षा सीधे इंटरव्यू के जरिए चयन का मौका मिलेगा। साथ ही ₹1.5 लाख प्रतिमाह स्टाइपेंड इस भर्ती को और भी आकर्षक बनाता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts