Earthquake In Seoni: सिवनी में फिर आया भूकंप... घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 2.8 रही तीव्रता

मध्य प्रदेश के सिवनी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार रात एक बार फिर तेज धमाके की आवाज के साथ करीब पांच सेकंड के लिए धरती हिली। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। इतना ही नहीं जिले में दो दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। इन दिनों जब भी बारिश होती है तो कबीर वार्ड, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड, बस स्टैंड में भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
सिवनी में आते रहते हैं भूकंप
सिवनी के साथ छिंदवाड़ा और बालाघाट में जमीन के निचले हिस्से में चूना पत्थर की चट्टाने हैं। ऐसे में बारिश की वजह से यहां जमीन के नीचे रिएक्शन होने लगते हैं। इससे कई चट्टाने अपना आकार बदलती हैं और कई जगहों पर जमीन धंस जाती है। ये काफी बड़े स्तर पर होता है, जिसकी वजह से भूकंप आता है।
इससे पहले 25 अगस्त को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं होने से कोई जनहानि नहीं हुई।तीन साल से महसूस हो रहे हैं भूकंप के झटके
बताया जा रहा है कि, पिछले तीन साल से जब भी लगातार बारिश होती है तो उसके बाद डूंडा सिवनी की चूने की भट्टी समेत शहर से सटे कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाते हैं। भूवैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के पानी के दरारों के माध्यम से गहराई तक पहुंचने से तैयार ऊर्जा के निकलने के कारण ये झटके महसूस किए जा रहे हैं। बारिश रुकने के कुछ महीने बाद यह अपने आप खत्म हो जाता है।2 हफ्ते में आए थे तीन भूकंप
सिवनी में सितंबर 2021 में 14 दिन में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता हर बार बढ़ती रही है। इससे पहले अक्टूबर-नवंबर 2020 में भी भूकंप के तेज झटके से लोग घबरा गए थे।
ये भी पढ़ें- Earthquake in Seoni : अलसुबह तेज आवाज और भूकंप के झटके से सहमे सिवनी के लोग



















