PlayBreaking News

छिंदवाड़ा : कुएं में गिरा बाघ, रेलिंग पर बैठकर गुर्रा रहा, देखें VIDEO

Follow on Google News
छिंदवाड़ा : कुएं में गिरा बाघ, रेलिंग पर बैठकर गुर्रा रहा, देखें VIDEO
छिंदवाड़ा जिले की चौरई तहसील के हरदुआ गांव में एक बाघ कुएं में गिर गया। गुरुवार को कुएं से गुर्राने की आवाज सुन ग्रामीण पहुंचे तो भीतर का नजारा देखकर दहशत में आ गए। कएं में करीब 20 फीट नीचे बाघ नजर आया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टाइगर के रेस्क्यू में करीब साढ़े 8 घंटे लगे। वन अमले ने जेसीबी की मदद से कुएं में पिंजरा उतारा, जिसमें मीट रखा गया। टाइगर जैसे ही पिंजरे में घुसा, वन विभाग ने उसे बाहर खींच लिया। https://twitter.com/psamachar1/status/1562735208105136129?t=f9zoXry3ld9ovu7ACvaW6g&s=08

जेसीबी से कुएं में उतारा पिंजरा

छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पेंच टाइगर रिजर्व से लगे हरदुआ गांव का है। जहां डेढ़ साल उम्र का एक टाइगर कुएं में गिर गया। सुबह करीब 10 बजे टाइगर की दहाड़ सुनी तो ग्रामीणों को बाघ के कुएं में होने का पता चला। कुएं में करीब 20 फीट नीचे बाघ नजर आया। वह पानी की मोटर रखने के एंगल पर बैठा था और दहाड़ रहा था। जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन अमले ने जेसीबी की मदद से कुएं में पिंजरा उतारा, जिसमें मीट रखा गया। टाइगर जैसे ही पिंजरे में घुसा, वन विभाग ने उसे बाहर खींच लिया।

वन विभाग की पहुंची टीम

जानकारी अनुसार पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बबलू पटेल के खेत स्थित कुएं में बाघ गिरा है। सुबह जब ग्रामीणों को बाघ को कुएं में देखा तो तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के टीम डिप्टी रेंजर तुलसीराम सनोडिया टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ें: तेंदुए का शिकार ! नदी में मिला शव, पैर के पंजे… मूंछ के बाल और पूंछ गायब मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts