PlayBreaking News

सिवनी : तेज बारिश के साथ गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे 2 लोगों की मौत

Follow on Google News
सिवनी : तेज बारिश के साथ गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे 2 लोगों की मौत
मप्र के सिवनी जिले में गुरुवार को बारिश आफत लेकर आई। दोपहर को जोरदार बारिश के साथ पलारी क्षेत्र में दो जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं जोरदार बारिश से बस्ती में पानी भरने से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

खेत में काम करते समय गिरी बिजली

जानकारी के मुताबिक, केवलारी तहसील की पलारी पुलिस चौकी के अंतर्गत लोपा गांव निवासी याकेश पुत्र सहतलाल यादव (30) सिवनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत मानेगांव स्थित खेत में काम कर रहा था। इस दौरान बिजली गिरने से याकेश की मौत हो गई। वहीं नया पलारी क्षेत्र के खेत में काम रहे तेज सिंह उर्फ विशाल ठाकुर (20) की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

घायल का चल रहा इलाज

दोनों मृतकों के शव का पोस्ट मार्टम केवलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं धनौरा के तुआघोघरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हुए श्रीराम चौरसिया (30) को 100 डायल की मदद से धनौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें: VIDEO : आदिवासियों के साथ झूमे CM शिवराज, द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने पर किया आभार कार्यक्रम मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts