Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर छात्रों पर गिरा, मची अफरा-तफरी,10वीं की छात्रा के सिर में 3 टांके

दुर्ग के गनियारी शासकीय हाईस्कूल में संस्कृत की त्रैमासिक परीक्षा के दौरान हादसा, करीब 50 छात्र दे रहे थे परीक्षा; तीन विद्यार्थी घायल, जांच के लिए शिक्षा विभाग की टीम पहुंची,दुर्ग जिले के गनियारी शासकीय हाईस्कूल में मंगलवार को त्रैमासिक संस्कृत परीक्षा के दौरान छत का प्लास्टर छात्रों के ऊपर गिर गया। हादसे के समय कक्षा में करीब 50 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे।
परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर छात्रों पर गिरा, मची अफरा-तफरी,10वीं की छात्रा के सिर में 3 टांके

दुर्ग भिलाई: दुर्ग जिले के रसमड़ा क्षेत्र के गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। संस्कृत विषय की परीक्षा दे रहे छात्रों के बीच अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में तीन छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। कक्षा 10वीं की छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने छात्रा के सिर में तीन टांके लगाए हैं। घटना के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के लिए टीम स्कूल भेजी है।

परीक्षा के बीच अचानक टूटी छत

दुर्ग जिले के रसमड़ा क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में मंगलवार को करीब 50 विद्यार्थी संस्कृत विषय की त्रैमासिक परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा के दौरान सभी छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में सवालों के जवाब लिख रहे थे। इसी बीच अचानक कक्षा की छत का प्लास्टर टूटकर छात्रों के ऊपर आ गिरा।

यह भी पढ़ें: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, शिक्षक घायल,बाल-बाल बचे बच्चे, जर्जर भवन पर उठे सवाल

प्लास्टर गिरते ही मची अफरा-तफरी

छत का प्लास्टर अचानक गिरने से कक्षा में मौजूद विद्यार्थियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए परीक्षा भी प्रभावित हुई। हादसे में तीन छात्र-छात्राओं को चोटें आई हैं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने घायल विद्यार्थियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

/img/129/1790690070349

10वीं की छात्रा के सिर में गंभीर चोट

हादसे में कक्षा 10वीं की छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में तीन टांके लगाए गए हैं। वहीं दो अन्य विद्यार्थियों को भी चोटें आने की जानकारी सामने आई है। उनकी चोटें अपेक्षाकृत मामूली बताई जा रही हैं।

/img/129/1790690214820

यह भी पढ़ें: उमरिया : कोयलारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, 7 साल का छात्र घायल 

50 छात्रों के बीच गिरा प्लास्टर, बड़ा हादसा टला

जिस समय छत का प्लास्टर गिरा, उस वक्त कमरे में करीब 50 विद्यार्थी मौजूद थे। गनीमत रही कि प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नहीं गिरा, वरना हादसा और गंभीर हो सकता था। घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

/img/129/1790690093990

शिक्षा विभाग ने भेजी जांच टीम

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। स्कूल भवन की स्थिति की जांच के लिए टीम भेजी गई है। टीम द्वारा छत और भवन की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि प्लास्टर गिरने की वजह क्या रही।

यह भी पढ़ें: भोपाल : स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरा, क्लास में पढ़ रहे थे बच्चे, टीचर और दो छात्रा को आई चोट, देखें VIDEO

पुरानी मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के दायरे में

जांच टीम स्कूल भवन में पहले हुई मरम्मत, भवन की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों की जानकारी भी जुटा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और भवन के रखरखाव में कहीं लापरवाही हुई थी या नहीं।

/img/129/1790690154014

सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग पर फिर उठे सवाल

परीक्षा के दौरान छात्रों से भरी कक्षा में छत का प्लास्टर गिरने की घटना ने सरकारी स्कूलों के भवनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भवनों की समय-समय पर जांच और जर्जर हिस्सों की मरम्मत जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ी ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts