Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दोहरे हत्याकांड से दहला दुर्ग, घर में घुसकर कुल्हाड़ी से की दादी-पोती की हत्या, खून से लथपथ मिले शव

Follow on Google News
दोहरे हत्याकांड से दहला दुर्ग, घर में घुसकर कुल्हाड़ी से की दादी-पोती की हत्या, खून से लथपथ मिले शव
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर में घुसकर गहरी नींद में सो रहे दादी और पौती को कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। गुरूवार सुबह दोनों के शव खून से लथपथ मिले। फिलहाल पुलगांव थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक छानबीन में ये सामने आया है कि बुधवार देर रात या गुरूवार अलसुबह इस वारदात को अंजाम दिया गया और इस हत्याकांड की असल वजह जानने की कवायद में जुटी है। पुलिस फिलहाल गांव के लोगों से भी पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि वारदात के पीछे की असल वजह लूट, रंजिश या कुछ और है।

यह है मामला

दुर्ग जिले के गनियारी गांव में 62 साल की राजवती साहू और उसकी 17 वर्षीय पोती सविता साहू साथ में रहते थे। गांव में ही थोड़ी दूरी पर उनके परिवार के दूसरे सदस्यों के भी घर हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय दोनों घर पर अकेले थे। बुधवार देर रात दादी और पोती सामान्य दिनों की तरह कामकाज निपटा कर अपने घर में सोने के लिए गए थे। देर रात कुछ बदमाश घर में घुसे और दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो देखकर दंग रह गए। दोनों के शव खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजबती साहू के गांव में चार घर हैं। जहां उनके चारों बेटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं।

अब तक नहीं लगा कातिलों का सुराग

पुलिस ने इस घटना के बाद तत्काल एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया। छानबीन के दौरान फिलहाल पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जिनसे घटना का खुलासा हो सकता है। हालांकि पुलिस को अब तक इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले कातिलों के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें-हरियाणा में मातम में बदलीं खुशियां : रेवाड़ी में बस-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, शादी से चरखी दादरी लौटते वक्त हुआ हादसा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts