PlayBreaking News

बिना इजाजत फोटो लगाना पड़ा भारी!Dua Lipa ने Samsung पर ठोका 142 करोड़ का मुकदमा

ब्रिटिश पॉप स्टार Dua Lipa ने टेक कंपनी Samsung Electronics पर बड़ा कानूनी एक्शन लेते हुए 142 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है। सिंगर का आरोप है कि कंपनी ने बिना अनुमति उनकी तस्वीर का इस्तेमाल टीवी सेट बेचने के लिए किया।
Follow on Google News
Dua Lipa ने Samsung पर ठोका 142 करोड़ का मुकदमा

एंटरटेनमेंट डेस्क। बीते कुछ समय से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में पर्सनल राइट्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई बड़े कलाकार इस बात को लेकर कोर्ट पहुंच चुके हैं कि कोई भी व्यक्ति या कंपनी उनकी आवाज, नाम, चेहरा या तस्वीर का इस्तेमाल बिना अनुमति के नहीं कर सकती। भारत में भी महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता जैकी शॉफ जैसे सितारे इस मुद्दे को लेकर कानूनी कदम उठा चुके हैं।

अब इसी तरह का मामला ब्रिटिश पॉप स्टार दुआ लिपा से जुड़ा सामने आया है, जिसने दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ा मुकदमा कर दिया है। सिंगर ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति के उनकी तस्वीर का इस्तेमाल अपने टीवी बेचने के लिए किया। इस मामले में दुआ लीपा ने करीब 15 मिलियन डॉलर यानी लगभग 142 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुआ लीपा ने कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में Samsung के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सिंगर का कहना है कि कंपनी ने उनके फोटो का इस्तेमाल अपने टीवी सेट की पैकेजिंग और प्रमोशन में किया, जबकि उनका Samsung के साथ किसी तरह का कोई विज्ञापन समझौता नहीं था।

/img/99/1778577265235

दुआ लीपा का आरोप है कि जब किसी मशहूर कलाकार की तस्वीर किसी प्रोडक्ट पर दिखाई जाती है, तो लोगों को लगता है कि वह सेलिब्रिटी उस प्रोडक्ट को सपोर्ट कर रहा है। ऐसे में उनकी छवि और पहचान का इस्तेमाल सीधे तौर पर कंपनी के फायदे के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें: 79वें Cannes Film Festival का आगाज आज! ऐश्वर्या-आलिया समेत ये सितारे रेड कार्पेट पर बिखेरेंगे जलवा, जानिए पूरी डिटेल

पहले दी थी चेतावनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक दुआ लीपा की कानूनी टीम ने करीब एक साल पहले भी Samsung को इस मामले में चेतावनी दी थी। कंपनी से कहा गया था कि वह उनकी तस्वीर का इस्तेमाल बंद करे और पैकेजिंग से फोटो हटाए। लेकिन आरोप है कि कंपनी ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। इसी के बाद सिंगर ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया और अब कोर्ट में भारी हर्जाने की मांग की है। 

कितने पैसे का मांगा हर्जाना?

दुआ लीपा ने Samsung से 15 मिलियन डॉलर का हर्जाना मांगा है। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 142 करोड़ रुपए बैठती है। इतनी बड़ी रकम मांगने के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल एक ग्लोबल कंपनी द्वारा व्यावसायिक फायदे के लिए किया गया।

कोर्ट में पेश किए गए सबूत

दुआ लीपा के वकीलों ने कोर्ट में कुछ स्क्रीनशॉट्स और ऑनलाइन पोस्ट भी सबूत के तौर पर पेश किए हैं। इनमें कुछ ग्राहकों ने दावा किया कि उन्होंने Samsung टीवी इसलिए खरीदा क्योंकि उस पर दुआ लीपा की तस्वीर दिखाई गई थी।

इन दावों से यह साबित करने की कोशिश की जा रही है कि सिंगर की लोकप्रियता का इस्तेमाल सीधे तौर पर प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने के लिए किया गया। 

यह भी पढ़ें: The Royals : 'द रॉयल्स' के दूसरे सीज़न में नहीं होगी भूमि पेडनेकर! दूसरे सीज़न में नई दिशा में होगी कहानी

किस फोटो को लेकर हुआ विवाद?

जिस तस्वीर को लेकर यह विवाद शुरू हुआ, वह ऑस्टीन सिटी लिमिट्स म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान की बताई जा रही है। यह फोटो बैकस्टेज ली गई थी और बाद में कथित तौर पर Samsung टीवी सेट बॉक्स पर इस्तेमाल की गई। दुआ लीपा का कहना है कि उस तस्वीर के कॉपीराइट अभी भी उनके पास हैं। ऐसे में किसी भी कंपनी को उस फोटो का व्यावसायिक इस्तेमाल करने से पहले अनुमति लेना जरूरी था।

किन आरोपों में किया गया केस?

दुआ लीपा ने Samsung के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन, पब्लिसिटी राइट्स का हनन और बिना अनुमति के व्यावसायिक इस्तेमाल शामिल हैं। 

क्यों अहम है यह मामला?

आज के दौर में किसी सेलिब्रिटी का चेहरा किसी ब्रांड के लिए बहुत बड़ी ताकत माना जाता है। कंपनियां करोड़ों रुपए खर्च करके सितारों से विज्ञापन करवाती हैं। ऐसे में अगर बिना अनुमति किसी स्टार की तस्वीर इस्तेमाल की जाए, तो उससे कंपनी को बड़ा फायदा मिल सकता है। भारत में भी कई सितारे अपने नाम, आवाज और चेहरे के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट जा चुके हैं।

Samsung की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

फिलहाल Samsung की ओर से इस मामले पर ज्यादा बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अगर कोर्ट में दुआ लीपा के दावे मजबूत साबित होते हैं, तो कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts