PlayBreaking News

डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान!टिकट नहीं मिलने और दतिया हिंसा पर तोड़ी चुप्पी, समर्थकों से की बड़ी अपील

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद हुए हंगामे पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान सामने आया है।
Follow on Google News
टिकट नहीं मिलने और दतिया हिंसा पर तोड़ी चुप्पी, समर्थकों से की बड़ी अपील
दतिया में हुए हंगामे पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान सामने आया है।

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद पहली बार डॉ. नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि टिकट देना या न देना पूरी तरह पार्टी का निर्णय है और सभी को संगठन के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा, मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करूंगा कि सोशल मीडिया पर जो दृश्य मैंने देखे, जिनमें कार्यकर्ता पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालते हुए नजर आए, ऐसा कोई कार्य बिल्कुल न करें। जैसा मैंने कल भी कहा था, रास्ता ब्लॉक नहीं करना है। पार्टी के फोरम पर अपनी बात रखने का एक तरीका होता है, इस तरह विरोध व्यक्त करना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें: टिकट नहीं मिला तो भड़क उठे समर्थक! दतिया में पुलिस पर पथराव से मचा हड़कंप, NH-44 पर 15 KM लंबा जाम

समर्थकों का हंगामा, पुलिस वाहन पलटा

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गर्मा गया। पार्टी के फैसले से नाराज उनके समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद हालात संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान नाराज समर्थकों ने नारेबाजी की और कई जगहों पर पथराव भी किया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के एक वाहन को पलट दिया। इसके अलावा बीजेपी कार्यालय के बाहर भी भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय परिसर में घुसकर विरोध जताया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव : भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी, नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्षदों के इस्तीफे

संगठन के अनुशासन पर दिया जोर

डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है और पार्टी के भीतर अपनी बात रखने के लिए निर्धारित मंच मौजूद हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और किसी भी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उनका कहना था कि विरोध का तरीका ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो या आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़े।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts