Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Politics : 13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव लेंगे शपथ, नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज

Follow on Google News
MP Politics : 13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव लेंगे शपथ, नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज
भोपाल। सोमवार को बीजेपी ने सबको चौंका दिया। मध्य प्रदेश में सभी बड़े चेहरों को दरकिनार कर कमान डॉ. मोहन यादव को सौंपी गई। इसके साथ ही लंबे समय से राज्य के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो गई है। अब 13 दिसंबर को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में और जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। वहीं संभावना है कि कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

क्या पीएम मोदी और शाह होंगे शामिल?

प्रदेश के नए मुखिया मोहन यादव 13 दिसंबर यानी बुधवार को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में लाल परेड ग्राउंड पर 12 बजे शपथ लेंगे। अभी ये साफ नहीं हो पाया की मध्य प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे की नहीं। हालांकि, इस बात की पूरी संभावना है कि वो शामिल हो सकते हैं। क्योंकि इसी दिन छत्तीसगढ़ में भी शपथ ग्रहण समारोह है जो दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 12 बजे से प्रोग्राम भोपाल में है। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ-साथ बड़े पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। यहां पर ही वरिष्ठ नेताओं के हेलिकॉप्टर उतरेंगे। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी आधिकारिक प्रोग्राम जारी होना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर 12 बजे डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

अब कैबिनेट पर सस्पेंस

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के ऐलान के बाद अब कैबिनेट को लेकर सस्पेंस बन गया है। अभी मोहन यादव की सरकार में कौन मंत्री होगा इस बात को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की तरह कैबिनेट मंत्री भी चौंकाने वाले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कैबिनेट में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं जातिगत समीकरण बिठाने के लिए कुछ पुराने चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। ये भी पढ़ें- MP Politics : डॉ. मोहन यादव होंगे MP के नए मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम, नरेंद्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा स्पीकर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts