Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'Good News' के साथ ट्रंप का बयान :ईरान से शुक्रवार को हो सकती है बातचीत, तेहरान ने क्या कहा?

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के संकेत दिए हैं, लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है। तनावपूर्ण हालात के बीच कूटनीति और दबाव दोनों साथ-साथ चल रहे हैं, जिससे आगे की स्थिति पर सस्पेंस बना हुआ है।
ईरान से शुक्रवार को हो सकती है बातचीत, तेहरान ने क्या कहा?

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बातचीत को लेकर अच्छी खबर है और शुक्रवार को वार्ता होने की संभावना है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। सीजफायर पर मतभेद, समुद्री टकराव और कूटनीतिक गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में ट्रंप के बयान को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

वार्ता पर विरोधाभासी दावे

एक तरफ अमेरिकी पक्ष बातचीत को लेकर उम्मीद जता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 36 से 72 घंटों में शांति वार्ता शुरू हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि फिलहाल किसी भी वार्ता की योजना नहीं है।

ईरान का साफ इनकार

ईरान से जुड़ी एजेंसियों ने ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के दावे को “झूठ” बताया है। उनका कहना है कि शुक्रवार तक बातचीत की कोई तैयारी नहीं है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का फैसला लिया था, ताकि बातचीत का रास्ता खुला रहे। हालांकि, इस पर ईरान की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिका फिलहाल वेट एंड वॉच की रणनीति अपना रहा है। यानी एक तरफ बातचीत के दरवाजे खुले रखे गए हैं, तो दूसरी ओर दबाव भी बनाए रखा गया है।

ये भी पढ़ें: US- Iran War : ट्रंप का सीजफायर आगे बढ़ाने का फैसला, PAK की अपील पर अमेरिका ने रोके हमले

मध्यस्थता की कोशिशें जारी

ट्रंप ने इस पूरे मामले में पाकिस्तान और अपने सलाहकारों को भी श्रेय दिया है, जो दोनों देशों के बीच बातचीत की कोशिशों में लगे हुए हैं। हालात अभी भी नाजुक हैं। अगर शुक्रवार को वार्ता होती है, तो यह तनाव कम करने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts