US- Iran War :ट्रंप का सीजफायर आगे बढ़ाने का फैसला, PAK की अपील पर अमेरिका ने रोके हमले

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ जारी संघर्ष में सीजफायर बढ़ाया है। उनका कहना है कि ईरान के भीतर नेतृत्व में एकजुटता की कमी है, इसलिए पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ और पाक सेना प्रमुख ने समय देने की अपील की थी। अमेरिका ने हमले फिलहाल रोक दिए हैं, लेकिन सैन्य तैयारी और दबाव (ब्लॉकेड) जारी रहेगा।
ट्रंप की सख्त चेतावनी: डील नहीं तो फिर हमला
ट्रंप ने साफ कहा कि अगर शांति समझौता (पीस डील) नहीं होता, तो अमेरिकी सेना तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सीजफायर स्थायी नहीं है और जरूरत पड़ी तो आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Donald Trump : ईरान- अमेरिका पीस टॉक में एक बार फिर होगी ट्रंप की एंट्री? नजदीक आ रही सीजफायर खत्म होने की तारीख
होर्मुज खोलने की कोशिश: 30 देशों की बैठक
यूके और फ्रांस ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए 30 देशों की बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह बैठक लंदन में आयोजित हो रही है, क्योंकि यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम है।
वेंस की पाकिस्तान यात्रा टली
- जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा फिलहाल टाल दी गई है। वजह यह है कि ईरान ने बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया, जिससे कूटनीतिक प्रक्रिया प्रभावित हुई।
- हूती विद्रोहियों ने कहा है कि यह सीजफायर कमजोर है और जंग खत्म नहीं हुई है। उनका दावा है कि आने वाले समय में संघर्ष और बढ़ सकता है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी।
भारतीय टैंकर गरिमा जल्द मुंबई पहुंचेगा, नौसेना कर रही एस्कॉर्ट
देश गरिमा नाम का भारतीय टैंकर कच्चा तेल लेकर बुधवार को मुंबई तट पर पहुंचेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार इसमें 31 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं। यह टैंकर 18 अप्रैल को सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है।
इंडियन नेवी अरब सागर में इसकी सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट कर रही है। 28 फरवरी से जारी तनाव के बीच अब तक 11 भारतीय टैंकर होर्मुज पार कर चुके हैं।यह भी पढ़ें: Social Media : PM Modi के यूट्यूब पर 3 करोड़ सब्सक्राइबर, Donald Trump रह गए बहुत पीछ
-
भारत का बयान: होर्मुज में सभी 14 जहाज सुरक्षित
भारत के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मौजूद सभी 14 भारतीय जहाज पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटे में किसी हमले की घटना सामने नहीं आई है।
28 फरवरी के बाद से 9 LPG और 1 क्रूड ऑयल टैंकर सुरक्षित इस मार्ग से निकल चुके हैं।चीन ने झाड़ा पल्ला- जब्त जहाज से कोई संबंध नहीं
चीन ने साफ कहा है कि ओमान की खाड़ी में United States द्वारा जब्त किए गए टस्का जहाज से उसका कोई संबंध नहीं है।
अमेरिका ने इस जहाज को रविवार रात सीज किया था। Donald Trump का आरोप है कि यह जहाज चीन की ओर से Iran को गिफ्ट संभव हथियार लेकर जा रहा था।
ट्रंप बोले: होर्मुज खुला तो डील मुश्किल
ट्रंप ने आगे कहा कि अगर होर्मुज स्ट्रेट खुल जाता है, तो ईरान के साथ शांति समझौता करना मुश्किल हो जाएगा। उनका तर्क है कि ईरान इस जलमार्ग से रोज़ लगभग 500 मिलियन डॉलर कमाता है, इसलिए वह इसे बंद नहीं रखना चाहता। अगर स्ट्रेट बंद रहता है, तो ईरान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है जिससे उस पर दबाव बनता है।











