Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप…अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत, क्या ट्रेड डील पर भी जल्द लग सकती है मुहर?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच तैयारियां तेज होने की संभावना है। जानिए पूरी खबर।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत, क्या ट्रेड डील पर भी जल्द लग सकती है मुहर?

वॉशिंगटन डीसी। भारत और अमेरिका के रिश्तों में जल्द एक नया अध्याय जुड़ सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। इस संभावित दौरे को दोनों देशों के रणनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

रुबियो ने कहा कि, वह स्वयं भारत आकर ट्रंप के संभावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। साथ ही लंबे समय से लंबित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (Trade Deal) को जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

भारत-अमेरिका रिश्तों में नई गति की उम्मीद

मार्को रुबियो के बयान के बाद यह माना जा रहा है कि, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में तेजी आएगी। रक्षा, व्यापार, निवेश, तकनीक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच पहले से बातचीत चल रही है। अब ट्रंप के संभावित भारत दौरे को इन संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला कदम माना जा रहा है।

ट्रेड डील पर हो सकता है बड़ा फैसला

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। दोनों देश कई मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मार्को रुबियो ने संकेत दिया कि, वह भारत यात्रा के दौरान इस बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील को जल्द अंतिम रूप देने के प्रयास करेंगे। यदि यह समझौता आगे बढ़ता है तो दोनों देशों के व्यापार और निवेश को बड़ा फायदा मिल सकता है।

Donald Trump

भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री

रुबियो ने साफ किया कि ट्रंप के प्रस्तावित दौरे से पहले वह खुद भारत पहुंचेंगे। उनका उद्देश्य दौरे की तैयारियों की समीक्षा करना और दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाना होगा। इस यात्रा के दौरान कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

ट्रंप के संभावित दौरे पर क्यों है सबकी नजर?

डोनाल्ड ट्रंप का संभावित भारत दौरा केवल एक राजनयिक यात्रा नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे भारत-अमेरिका संबंधों के अगले चरण की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। अगर यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार होता है, तो दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती मिल सकती है।

हालांकि, अभी तक ट्रंप के भारत दौरे की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान के बाद इस यात्रा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts