ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी:बिना दूतावास की अनुमति सीमा पार न करें, हेल्पलाइन नंबर जारी

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। भारतीयों से अपील की है कि वे बिना दूतावास से संपर्क किए किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें। दूतावास ने चेतावनी दी है कि बिना कॉर्डिनेशन के ईरान छोड़ने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Follow on Google News
बिना दूतावास की अनुमति सीमा पार न करें, हेल्पलाइन नंबर जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी जमीनी सीमा को पार करने से पहले दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी है। दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर भारतीयों से आधिकारिक संपर्क बनाए रखने और बिना योजना के यात्रा न करने की अपील की है।

    दूतावास की सख्त चेतावनी

    तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को जारी एडवाइजरी में कहा कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक किसी भी जमीनी सीमा के पास जाने या उसे पार करने से पहले दूतावास से संपर्क करें। दूतावास ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना सूचना दिए देश छोड़ने की कोशिश न करें। एडवाइजरी में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति बिना जानकारी के सीमा पार करता है तो उस स्थिति में दूतावास उसकी सहायता करने में सक्षम नहीं होगा। इसलिए सभी नागरिकों से आधिकारिक संपर्क में रहने और दूतावास के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

    ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदना हो सकता है महंगा: Vivo और Oppo बढ़ा सकते हैं अपने फोन की कीमतें

    भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क

    दूतावास ने यह भी बताया कि वह ईरान में रह रहे भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर व्यवस्था की जा रही है। नागरिकों से कहा गया है कि किसी भी यात्रा या जगह बदलने परिवर्तन की योजना बनाने से पहले दूतावास से मार्गदर्शन अवश्य लें। आपात स्थिति या यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। ये नंबर हैं: +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109 और +98 993 217 9359। इसके अलावा नागरिक ईमेल के जरिए भी दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

    क्षेत्रीय तनाव के बीच जारी हुई एडवाइजरी

    यह एडवाइजरी ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिका और ईजराइल द्वारा हाल ही में ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। फरवरी के आखिर से शुरू हुए सैन्य हमलों और जवाबी कार्रवाई की वजह से हालात संवेदनशील बने हुए हैं और इसका असर पूरे खाड़ी क्षेत्र पर पड़ रहा है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts